इंदौर

MP में 15 बड़ी कंपनियां देंगी 5000 युवाओं को रोजगार, अंतिम दौर में IT पार्क का काम

MP News: अगले महीने से कंपनियों को जगह देने की प्रक्रिया शुरू होगी। 15 बड़ी कंपनियों के आने से 2000 से 5000 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
2 min read
Feb 24, 2026
15 major companies will employ 5000 youth in IT Park 4 in Indore mp news
15 major companies will employ 5000 youth (फोटो- Patrika.com)

MP News: इंदौर के परदेशीपुरा इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स में आइटी पार्क 4 (IT Park 4) का काम अंतिम दौर में है। इंटीरियर व रंगाई पुताई का काम बचा है। कई कंपनियों ने ऑफिस के लिए जानकारी लेना भी शुरू कर दी है। इस पार्क को एक साल पहले पूरा होना था। अब यहां अगले महीने से कंपनियों को स्थान देने के लिए निविदाएं बुलाई जाएगी। कोरोना काल से इलेक्ट्रॉनिक पार्क का निर्माण शुरू हो गया था। मई 2025 में इसे पूरा होना था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका।

15 बड़ी कंपनियां का 86000 वर्गफीट में बनेगा कॉम्प्लेक्स

एमपीआइडीसी द्वारा तीन तलघर पार्किंग सहित 10 मंजिला बिल्डिंग बनाई जा रही है, अब इंटीरियर का काम चल रहा है। पहला क्रिस्टिल आइटी पार्क है, उसके पास अतुल्य बना जहां कई मल्टीनेशनल कंपनियां कार्यरत है। आइटी पार्क 3 भंवरकुआं में ही बनाया जा रहा है और आइटी पार्क 4 इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स (Pardeshipura Electronics Complex) में बन रहा है। इस बिल्डिंग में ऑफिसों के लिए कुल 86 हजार वर्गफीट जमीन है जहां 15 बड़ी कंपनियां काम कर सकती है। इंदौर में लगातार बड़ी आइटी कंपनियां आ चुकी है, कई विदेशी कंपनियों ने भी यहां पर ऑफिस खोल रखे हैं। आइटी पार्क 4 का काम पूरा होने के साथ ही कई कंपनियों ने यहां पर ऑफिस खोलने के लिए जानकारी लेना भी शुरू कर दी है।

युवाओं को मिलेगा रोजगार

एमपीआइडीसी के कार्यकारी निदेशक हिमांशु प्रजापति के मुताबिक, बिल्डिंग का काम लगभग पूरा होने को है, इसके लिए अगले महीने निविदाएं आमंत्रित कर कंपनियों को स्थान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शासन से अनुमति मांगी है। उम्मीद की जा रही है कि आइटी पार्क में कंपनियों के काम करने से 2000-3000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस पार्क में कैफे, जिम आदि व्यवस्थाएं रहेंगी, दो तलघर में वाहन पार्किंग की सुविधा भी है।

रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में बन रहा प्लग एंड प्ले पार्क

एमपीआइडीसी द्वारा रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में प्लग एंड प्ले पार्क बनाया जा रहा है। इस तरह से इसकी डिजाइन की गई है कि सड़क के दोनों ओर बिल्डिंग रहेगी। यहां बड़ी संख्या में कंपनियों को जगह मिलेगी। हालांकि इसे पूरा करने में करीब 2 साल का समय लगेगा और करीब 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसका काम भी तेजी से चल रहा है। (MP News)

Updated on:
24 Feb 2026 04:47 am
Published on:
24 Feb 2026 04:47 am