इंदौर

‘बेवफा पंकज मेरी मौत का जिम्मेदार…’, प्रेमी के धोखे से टूट गई हर्षिता

MP News : मौत को गले लगाने से पहले हर्षिता ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि, 'मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा अपना बेवफा पंकज…।'
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 1:03 PM IST
MP News

MP News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी से मिले धोखे के कारण 19 वर्षीय युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौत को गले लगाने से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि, 'मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा अपना बेवफा पंकज…।' बता दें कि हर्षिता प्रजापति का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

बेवफा पंकज है मौत की वजह

ये पूरा मामला इंदौर(MP News) जिले के एरोड्रम इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय हर्षिता प्रजापति का प्रेम संबंध उसी के इलाके में रहने वाले पंकज नामक युवक से था। हर्षिता पंकज से बेहद प्याक करती थी और उसके साथ शादी के संपने देख रही थी। लेकिन पंकज के धोखे ने हर्षिता को तोड़ कर रख दिया। फांसी लगाने से पहले हर्षिता प्रजापति ने अपने सुसाइड नोट में बताया कि दो दिन बाद किसी और से पंकज की शादी होने वाली थी, जिसके कारण वो टूट चुकी थी। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका प्रेमी उसे इतना बड़ा धोखा देगा।

हर्षिता ने अपने सुसाइड नोट में ये भी लिखा कि वह पंकज के बिना नहीं जी सकती और इसकी शादी ही आत्महत्या की वजह है। हर्षिता ने अपने कमरे में ही फांसी लागाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की जानकारी लगते ही परिजन ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि, शव के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पंकज से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Updated on:
15 Apr 2025, 1:03 PM IST
Published on: