26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tiger Shroff firing: 390 किमी. दूर से 3 अवैध हथियार, 10 कारतूस बरामद, अनिल पंडित गैंग से हैं प्रांजल के लिंक

Tiger Shroff firing incident: टाइगर श्रॉफ पर हमले में गिरफ्तार प्रांजल ठकराल की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार व 10 कारतूस बरामद किए गए है। बीते दिनों इसे इंदौर से गिरफ्तार किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 26 Oct 2026, 11:44 AM IST

टाइगर श्रॉफ, गिरफ्तार आरोपी प्रांजल (Photo Source:Patrika)

टाइगर श्रॉफ, गिरफ्तार आरोपी प्रांजल (Photo Source:Patrika)

Indore news: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में एमपी के इंदौर शहर से गिरफ्तार प्रांजल ठकराल की निशानदेही पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत से 3 अवैध हथियार व 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को आशंका है कि प्रांजल अनिल पंडित गैंग के संपर्क में था और हथियारों की सप्लाई में मदद करता था। पानीपत में गोलीबारी की घटना में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को प्रांजल को किला कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बता दें कि हथियार इंदौर में हुई गिरफ्तारी से 390 किमी. दूर बरामद किए गए।

टाइगर पर हमले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में प्रांजल का नाम सामने आया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार को उसे इंदौर से गिरफ्तार किया था। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि प्रांजल का संबंध अनिल पंडित गैंग के कुणाल से है। कुणाल को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। उसी से पूछताछ के दौरान प्रांजल के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, प्रांजल विभिन्न मोबाइल एप्लिकेशन और फोन के जरिए अनिल पंडित व गैंग के अन्य सदस्यों के संपर्क में था। आरोप है कि वह गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने में मदद करता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की व्यवस्था और फायरिंग की साजिश में उसकी वास्तविक भूमिका क्या थी।

पानीपत गोलीबारी से भी जुड़ रहे तार

जांच के दौरान पानीपत में हुई गोलीबारी की घटना में भी प्रांजल का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कुणाल के साथ प्रांजल की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। दोनों के बीच बातचीत होती थी।

कोर्ट में रिमांड पर दोनों पक्षों की दलीलें

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को प्रांजल को किला कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी। अधिकारियों ने कोर्ट में दलील दी कि आरोपी सीधे अनिल पंडित के संपर्क में था और उसने बातचीत के जरिए गोली चलाने वाले आरोपियों को हथियार मुहैया कराने में मदद की। पुलिस ने इसे संगठित अपराध से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि पूछताछ में अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

रिमांड की जरूरत पर उठाए सवाल

प्रांजल के वकील ने गिरफ्तारी का विरोध किया। बचाव पक्ष ने कहा कि प्रांजल अपने भाई का इलाज कराने के लिए इंदौर में था और उसकी गिरफ्तारी अनुचित है। वकील ने रिमांड की जरूरत पर भी सवाल उठाए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मुंबई क्राइम ब्रांच को 31 अक्टूबर तक की पुलिस रिमांड दे दी।

परिवार ने गिरफ्तारी पर जताया विरोध

प्रांजल ठकराल की गिरफ्तारी को लेकर उसका परिवार लगातार विरोध कर रहा है और बेटे को निर्दोष बता रहा है। दूसरी ओर, पुलिस सूरत से बरामद हथियारों और कारतूसों के स्रोत, अनिल पंडित गैंग से प्रांजल के संपर्क तथा टाइगर श्रॉफ पर हमले और पानीपत गोलीबारी में उसकी कथित भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान इन पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।