इंदौर

त्योहार स्पेशल ट्रेनें: दो बड़े शहरों के बीच 1 सितंबर से हो रही दो ट्रेनों की शुरुआत

त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के चलते इंदौर से पटना के बीच आवाजाही के लिये रेलवे द्वारा ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Aug 2021, 4:35 PM IST
News
त्योहार स्पेशल ट्रेनें: दो बड़े शहरों के बीच 1 सितंबर से हो रही दो ट्रेनों की शुरुआत

इंदौर. त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ने लगी है। इसी के चलते इंदौर से पटना के बीच आवाजाही के लिये रेलवे द्वारा ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर से बिहार के पटना के बीच चलने के लिये दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का एक बार फिर विस्तारित किया है।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी खेमराज मीणा के अनुसार, इंदौर से पटना के बीच सप्ताह में दो बार इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इनमें ट्रेन नंबर (09313) 1 सितंबर से अगली सूचना तक चलाई जाएगी। पटना से इंदौर सप्ताह में दो बार त्योहार स्पेशल ट्रेन (09314) 3 सितंबर से अगली सूचना तक चलाई जाएगी। ऐसे ही इंदौर-पटना साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन (09321) 4 सितंबर से तथा पटना-इंदौर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन (09322) 6 सितंबर से अगली सूचना तक चलाई जाएगी। इन दो जोड़ी ट्रेनों की बुकिंग 24 अगस्त से की जाएगी।


कंफर्म टिकट पर ही सफर कर सकेंगे यात्री

उल्लेखनीय है कि इन स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मापदंडों और एसओपी का पालन करना होगा।

रक्षाबंधन पर गुलजार हुए बाजार, देखें Video

Updated on:
21 Aug 2021, 4:35 PM IST
Published on: