इंदौर

दो राशियों के लिए आज धन प्राप्ति के योग, ये लोग प्रेम-प्रसंग में रखें सावधानी

आज का दिन विभिन्न राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
2 min read
• •
Jul 24, 2019
rashifal
दो राशियों के लिए आज धन प्राप्ति के योग, ये लोग प्रेम-प्रसंग में रखें सावधानी

इंदौर. आज का दिन विभिन्न राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मेष और कर्क राशि वालों को आज रुका धन मिलने की संभावना है। मिथुन राशि वालों को उनके करीबी धोखा दे सकते हैं। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक वृश्चिक राशि वाले प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें।

मेष : आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। रुका धन प्रयास करने पर मिलेगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृषभ : संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

मिथुन : दिन की शुरुआत में स्वभाव गर्म रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहे। व्यय वृद्धि संभव है।

कर्क : अपने कपड़े, रहन-सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आपसे नाराज है। रुका धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे।

सिंह : परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या : अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचे। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे।

तुला : किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें।

वृश्चिक : समय निकालकर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

धनु : परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा।

मकर : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुम्भ : दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सकें, उतना विवादों को टाले।

मीन : अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा।

Published on:
24 Jul 2019 10:51 am