17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“संत नहीं भे​ड़िया है नारायण सांई” पत्नी ने ही उजागर की थी आसाराम के बेटे की करतूतें

Narayan Sai : जानकी ने बताया कि उसका चरित्र कभी अच्छा नहीं रहा, केस वापस लेने के लिए नारायण साईं और उसके गुर्गों ने धमकाया
2 min read
Google source verification
narayan

पत्नी जानकी बोली थी: संत के रूप में भेड़िया है नारायण साईं- image patrika enhanced AI

Narayan Sai : तथाकथित संत आसाराम नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वह अभी पैरोल पर जेल से बाहर है। आसाराम को दिल का दौरा पड़ा है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका बेटा नारायण साईं भी गुजरात की जेल में बंद है। उसे भी दुष्कर्म मामले में सजा मिली है। 7 साल पहले जब कोर्ट ने नारायण साईं को मामले में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास का दंड दिया तो उसकी पत्नी जानकी उर्फ शिल्पी हरपलानी ने बहुत खुशी जाहिर की थी। पत्नी ने उसे अय्याश और व्यभिचारी बताते हुए कई संगीन आरोप लगाए थे। जानकी हरपलानी ने नारायण साईं को भे​ड़िया बताते हुए कहा था कि उसके कई लड़कियों से संबंध हैं। कर्मों की सजा मिलनी ही चाहिए।

रेप का आरोप लगने के बाद ही जानकी हरपलानी ने नारायण साईं से सभी प्रकार के संबंध तोड़ लिए थे। वे अब विधिवत तलाक भी ले चुकी हैं। इंदौर फैमिली कोर्ट ने जानकी हरपलानी और नारायण साईं का तलाक मंजूर कर दिया है। कुटुंब न्यायालय ने साईं को अपनी पत्नी को एलुमनी के रूप में 2 करोड रुपए चुकाने का भी आदेश दिया था। दोनों का 2008 में विवाह हुआ था।

13 साल पहले ही हो गई थी अलग

जानकी हरपलानी ने इंदौर फैमिली कोर्ट में अपनी याचिका में पति नारायण साईं पर अनेक गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि वह 2013 में ही पति से अलग हो गई थीं। नारायण साईं ने उन्हें त्याग दिया था। वह अपनी मां के साथ ही रह रही हैं।

कोर्ट में पत्नी जानकी ने नारायण साईं की सभी करतूतें उजागर कर दीं। अदालत को बताया कि उसके कई महिलाओं से अनैतिक शारीरिक संबंध थे। जिस केस में सूरत न्यायालय ने नारायण साईं को सजा सुनाई उसका भी जिक्र किया। जानकी को नारायण सांई और उसके गुर्गों ने केस वापस लेने के लिए खूब धमकाया था। उनकी जान को खतरा था पर वे डरी नहीं।

संत के रूप में भेड़िया है नारायण साईं

नारायण साईं को जब सूरत कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई तो पत्नी जानकी ने प्रसन्नता जताई थी। उन्होंने कहा, आज मैं खुश हूं… उसे अपने कर्मों की सजा तो मिलनी ही थी। नारायण साईं को पत्नी जानकी ने संत के नाम पर कलंक बताया। उसे अय्याश और व्यभिचारी बताया। जानकी ने बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि शादी के समय हमें नारायण साईं की हकीकत नहीं मालूम थी। वह संत का चोला ओढ़नेवाला भेड़िया है