इंदौर

इंदौर में जमा होंगे 300 भाजपाई, घर छोड़कर 1 महीने जनता के बीच रहेंगे भाजपा के विस्तारक

Seva Doot Campaign: इंदौर सहित चार संभाग के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं की कार्यशाला 28 नवंबर को इंदौर में होगी और टंट्या मामा बलिदान दिवस पर पातालपानी में तीन दिनी मेला भी लगेगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 1:54 PM IST
भाजपा का फ्लैग, (Photo Source - Patrika)
भाजपा का फ्लैग, (Photo Source - Patrika)

Indore news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षीय जनसेवा काल पूरा होने पर भाजपा एक दिसंबर से 25 दिसंबर तक सेवा दूत अभियान चलाएगी। इसमें विधानसभा स्तर पर विस्तारक निकलेंगे जो घर छोड़कर क्षेत्र में काम करेंगे। सभी विधानसभाओं में उनके सहयोगी भी रहेंगे जो दिनभर साथ रहेंगे। इंदौर सहित चार संभाग के समय दानी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला 28 नवंबर को इंदौर के प्ले होटल रिर्साट छोटा बांगड़दा में होने जा रही है जिसमें 300 से अधिक लोग शामिल होंगे। कल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अभियान के समन्वयक शैलेंद्र बरुआ ने इंदौर में कार्यशाला को लेकर बैठक की जिसमें प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि इंदौर के साथ मंदसौर, निमाड़ और उज्जैन के करीब 300 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की कार्यशाला होगी।

प्रत्येक विधानसभा में दो-दो व्यक्ति की नियुक्ति होगी जिन्हें पूरे एक माह 1 से 25 दिसंबर तक अपने प्रभार क्षेत्र में रहना होगा। अभियान में विधानसभा और मंडल स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा जिसमें जनता की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण का प्रयास किया जाएगा। बैठक में कार्यशाला को लेकर जिम्मेदारी भी बांटी गई जिसमें पूरा प्रबंधन विशाल यादव व रानू अग्रवाल करेंगे। साज सजा सत्यजीत गौड़, निखिल सोनी और विशाल गिदवानी देखेंगे तो मंच की जिम्मेदारी हरप्रीत सिंह बक्शी व भारत परख की होगी। सुरक्षा का जिम्मा राकेश शर्मा, राजा कोठारी व गोविंद पवार को दिया गया तो आपूर्ति व्यवस्था नागेश पवार व पवन पवार के पास रहेगी।

पातालपानी में लगेगा तीन दिनी मेला

जनजातीय समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महू के पातालपानी में टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर तीन दिनी मेले का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने बताया कि कल आयोजित बैठक में प्रदेश के मंत्री विजय शाह के समक्ष महू के पातालपानी में टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर मेला फिर से शुरू करने का आग्रह किया था जिस पर उन्होंने मंजूरी दे दी।

पातालपानी में आयोजित होने वाले इस मेले में जनजातीय समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रहने की संभावना है। मेले के जरिए टंट्या मामा के संघर्ष, बलिदान और अंग्रेजों के खिलाफ उनके योगदान को याद किया जाएगा। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जाएंगी और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि मेले के माध्यम से नई पीढ़ी को जनजातीय नायकों के इतिहास और उनकी गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Updated on:
25 Nov 2026, 1:54 PM IST
Published on: