इंदौर

33 मरीजों को मिली साढ़े 14 लाख की मदद

आह्वान योजना
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2019, 5:16 PM IST
33 मरीजों को मिली साढ़े 14 लाख की मदद
33 मरीजों को मिली साढ़े 14 लाख की मदद

इंदौर. जिले में जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा शुरू की गई आह्वान योजना में अब तक 33 जरूरतमंद मरीजों को साढ़े 14 लाख से अधिक की मदद उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर लोकेश जाटव ने बताया, यह योजना ऐसे परिवार जिनके सदस्य किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं और वह किसी शासकीय योजना में भी पात्र नहीं हैं, उनके लिए संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत निजी चिकित्सालयों में स्वैच्छानुसार माह में कम से कम एक मरीज को रियायती दर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मध्यप्रदेश के मूल निवासी तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गैर आयकरदाता इस योजना के पात्र हैं। इसके लिए कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देना होता है। प्राप्त आवेदनों की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। परीक्षण के बाद सामान्य परिस्थितियों में आवेदक को उसके निवास के समीप निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए आवंटन पत्र दिया जाता है। उपचार की अधिकतम सीमा एक लाख रुपए रहती है।

Published on: