इंदौर

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगा शहर, इंदौर में 5 दिन में जलेगी ‘5 करोड़ यूनिट’ बिजली

Electricity supply: धनतेरस के दिन शहर में बिजली डिमांड 600 मेगावाट तक पहुंच सकती है और 10 लाख यूनिट ज्यादा खपत हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 5:46 PM IST
दीपावली पर बिजली आपूर्ति , प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)
दीपावली पर बिजली आपूर्ति , प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Indore news: रोशनी के त्योहार दीपावली की शुरुआत 6 नवंबर को धनतेरस के दिन से होगी। शहर अभी से रोशन हो गया है। इसके चलते धनतेरस पर 600 मेगावाट तक बिजली डिमांड पहुंच सकती है। इस एक दिन में 10 लाख यूनिट ज्यादा की खपत हो सकती है। दीपावली पर बिजली आपूर्ती सामान्य रखने के लिए 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे और स्काडा सिस्टम से आपूर्ति पर निगाह रहेगी। पांच दिनी दीपावली त्योहार शुरू होने में महज एक दिन बाकी है। इस बार पांच दिनी दीपोत्सव में बिजली की मांग में बढ़त की स्थिति बनेगी। सबसे ज्यादा मांग धनतेरस के दिन 6 नवंबर को दर्ज होने की उम्मीद है।

इसका कारण धनतेरस पर सभी घरों, दुकानों, उद्योगों, शासकीय कार्यालयों, ऑफिसों और खेतों आदि कई जगहों पर बिजली की खपत होती है। दीपावली के दिन खेत का काम लगभग खत्म हो जाता और करीब 98 प्रतिशत कारखाने बंद हो जाते हैं। इनके साथ सभी शैक्षणिक, सरकारी, प्राइवेट संस्थाएं बंद हो जाती हैं। ऐसे में कुल बिजली मांग व खपत दीपावली के दिन अन्य दिनों की तुलना में घट जाती है।

5 दिन में 5 करोड़ यूनिट जलेगी

बिजली शहर में सबसे ज्यादा बिजली मांग में बढ़ोत्तरी धनतेरस के दिन होने की उम्मीद हैं। इस दिन 10 लाख यूनिट ज्यादा की खपत संभव हैं। दीपावली के पांचों दिन मिलाकर 5 करोड़ 10 लाख यूनिट की खपत हो सकती हैं, वहीं बिजली की अधिकतम मांग 600 मेगावाट तक पहुंच सकती है। दीपावली पर विशेष रूप से की जाने वाली रोशनी पर ही करीब तीन से चार करोड़ रुपए की बिजली लगेगी।

स्काडा सिस्टम से रहेगी निगाह

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के शहर अधीक्षण यंत्री मनेंद्र गर्ग ने कहा कि पिछले 10 -12 दिनों से त्योहारी मेंटनेंस अभियान चलाया गया। उच्चदाब और न्निदाब दोनों लाइनों, ग्रिडों, ट्रांसफॉर्मरों, कैबल से संबंधित जरूरी कार्य कराए गए। दीपावली के लिए 24 घंटे बिजली कर्मचारी सेवाएं देंगे। स्काडा सिस्टम से आपूर्ति पर निगाह रखी जाएगी।

दिन और रात में गर्मी भी बढ़ा रही डिमांड

हर साल ठंड का मौसम शारदीय नवरात्र से शुरू हो जाता और शरद पूर्णिमा तक ठंड बढऩे लगती है। इस बार ऐसा नहीं है। अभी सुबह-सुबह थोड़ी बहुत मौसम में ठंडक रहती है। दिन और रात में गर्मी लगती है। गर्मी से राहत देने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कूलर, पंखे और एसी चल रहे हैं। इस कारण बिजली की डिमांड भी बढ़ रही है। इधर, गर्मी और दीपावली त्योहार पर अतिरिक्त रोशनी होने के चलते बिजली की डिमांड बढऩे से आपूर्ति करने में बिजली वितरण करने में लगी है।

इसके लिए मेंटेनेंस के नाम पर घोषित और अघोषित कटौती की जा रही है। इसके साथ ही हर 10 से 15 मिनट के लिए बिजली का आना-जाना लोगों के घरों से लगा रहता है। घरों से बार-बार बिजली के जाने से कई तरह की परेशानी हो रही और काम अलग प्रभावित हो रहे हैं। इसको लेकर जब संबंधित बिजली जोन पर शिकायत की जाती है तो कोई न कोई तकनीकी कारण बताकर बिजली बंद होना बता दिया जाता है।

Updated on:
5 Nov 2026, 5:46 PM IST
Published on: