इंदौर

इंदौर बाल आश्रम में 5 मौतों के बाद 8 और बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

Yugpurush Ashram Indore : इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज करा रहे 38 बच्चों में से 8 और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। सभी को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इनमेंदो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

less than 1 minute read

Indore Bal Ashram :मध्य प्रदेश के आर्तिक शहर इंदौर के युगपुरुष आश्रम में 5 बच्चों की मौत के मामले में अभी प्रशासनिक हड़कंप थमा भी नहीं है कि एक और बड़ा अपडेट यहां से सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात यहां इलाज करा रहे 8 और बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इन बच्चों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बता दें कि, फिलहाल चाचा नेहरू अस्पताल में 38 बच्चों का इलाज चलल रहा है। इस मामले में देर रात कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट बच्चों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने अधिकारियों से लेकर डॉक्टरों को इलाज की हर संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अस्पताल का निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश का पहला आश्रम है, जहां दिमागी रूप से बीमार बच्चों की सेवा की जाती है। इन बच्चों की देखभाल के लिए लोग नहीं मिलते हैं, सीआरएस फंड से और बेहतर बनाने का इस संस्था को प्रयास किया जाएगा।

बच्चों को हुई थी उल्टी-दस्त की शिकायत

दरअसल, इंदौर के युगपुरुष आश्रम में बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद आश्रम संचालिका ने 12 बच्चों को उपचार के लिए चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बच्चों की लगातार तबियत बिगड़ने से अबतक इलाज के दौरान 5 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिये हैं।

Updated on:
03 Jul 2024 12:55 pm
Published on:
03 Jul 2024 12:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर