पिछले दिनों मंत्री विजयवर्गीय की विधानसभा में पूर्व पार्षद के आयोजन में लगे जमावड़े ने इसे हवा दी। इस आयोजन में कैलाश विजयवर्गीय नहीं थे, लेकिन स्थानीय राजनीति में उनसे पटरी नहीं बैठने के कारण विरोधी कहे जाने वाले नेता जरूर जमा हुए थे। इस क्षेत्र में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता फिर सक्रिय हो गए हैं। नवरात्र में चुनरी यात्रा निकालकर वे शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। पूर्व पार्षद के आयोजन में गुप्ता के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक मनोज पटेल, मालिनी गौड़ सहित हर ऐसे नेता मौजूद थे, जिनकी मंत्री गुट से पटरी नहीं बैठने की चर्चा होती है।