माता-पिता को अपशब्द कहे, फिर जहर खाया

फिरदौस नगर में रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2015, 4:35 PM IST
poison
poison
इंदौर.फिरदौस नगर में रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया।बताया जाता है कि माता-पिता से विवाद हो गया था, उन्हें अपशब्द कहे और जब पछतावा हुआ तो उसने जहर खा लिया।


पुलिस के अनुसार मोहसीन खान (26) को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया था।पूछताछ में पता चला है कि कल किसी बात को लेकर उसका माता-पिता से विवाद हो गया था। इसके बाद गुस्से में उसने उन्हें अपशब्द कहे थे।गुस्से में उसने यह काम कर तो दिया, लेकिन बाद में उसे पछतावा हुआ कि उसने यह क्या कर दिया, इसी के चलते उसने आत्महत्या करने की सोची और फिर जहर खा लिया।अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Published on: