
इंदौर. इंदौर-नेमावर मार्ग पर बुधवार सुबह हादसा हो गया। धनतालाब घाट के पास चार्टर्ड बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है चार्टर्ड बस द्वारा ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे में तीन यात्री और ड्राइवर घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 5 बजे हरदा से चार्टर्ड एसी बस इंदौर के लिए रवाना हुई थी। बस में 24 यात्री सवार थे और उसे 9 बजे इंदौर पहुंचना था। विजयवाड़ा से चापड़ा की के रास्ते में धनतालब घाट के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में वह उससे जा भिड़ी। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, ड्राइवर सहित तीन यात्रियों को गंभीर चोट आई है। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
आसपास के लोगों ने ड्राइवर सीट से बाहर निकाला
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को आसपास के लोगों ने ड्राइवर सीट से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार घायल यात्रियों की हालत गंभीर हैं जिन्हें उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया है। बस ड्राइवर ने हादसे का कारण ट्रक के ब्रेक फेल होना बताया है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चार्टर्ड बस तेज गति से चल रही थी। घटना के बाद इंदौर-नेमावर मार्ग पर लंबा जाम लग गया।