
- मीडिया से बातें शेयर किए जाने पर साइन लेग्वैज पुरोहित पर नाराज हुईं गीता
इंदौर. सुषमाजी मेरी मां समान है। उन्होंने कहा था कि समय पर लडक़ा देख लेना चाहिए। इंदौर का लडक़ा मिले तो अच्छा है। मूक-बधिर चलेंगे, जिनकी उम्र २५ -२६ वर्ष हो, गांव नहीं अच्छे शहर में घर हो और सबकुछ ठीकठाक हो। पढ़ा लिखा, ग्रेजुएट युवा होना चाहिए। जिसे देखकर मैं अंदर से खुश हुई तो चयन करुंगी। शुक्रवार को गीता ने अपने दिल की बात कुछ इस तरह से इशारों में बयां की। शुक्रवार को आमंत्रित 7 युवाओं में से केवल दो ही पहुंचे। हालांकि टीकमगढ़ के अरुण कुमार नामदेव की शुक्रवार को दूसरे दिन भी गीता से मुलाकात करवाई गई। नामदेव मूकबधीर है और आबकारी विभाग में कार्यरत है। इसलिए एेसा माना जा रहा है कि यह गीता की पहली पंसद हो सकता है। संभवत: इसीलिए इसे दूसरे दिन भी उसे समय दिया गया।
राजकीय प्रौढ़ मूक बधिर प्रशिक्षण केंद्र परदेशीपुरा में दूसरे दिन गीता से शादी की चाह रखने वाले मथुरा से रजनीकांत चतुर्वेदी अपनी बहन सुजाता और अन्य परिजन के साथ पहुंचे। एक और युवा गौरव अजमेरा जयपुर से अपनी मां पुष्पा और बहन अंकिता व अन्य परिजन के साथ पहुंचे। इन दोनों ही युवाओं के परिजनों ने गीता को बहू के रूप में अपनाने की बात कही। इतना ही नहीं गीता के माता-पिता की तलाश के लिए भी प्रयास किए जाने पर सहमति जताई।
भाई-बहन मूक बधिर-
जयपुर से आए परिवार में गौरव का बड़ा भाई पुनीत और बहन अंकिता भी मूक-बधिर है। अंकिता की शादी हो चुकी है। पति भी मूक-बधिर है। अंकिता पीएनबी में जॉब करती है। परिवार की आय दुकानों के किराये से होती है और मूक बधिर बच्चों की एक संस्था का संचालन भी परिजन हैं।
पिता नहीं होने से बहन मुंबई ले आई-
मथुरा में रजनीकांत डे्रस डिजाइनर का काम करता है। मासिक आय २५ हजार रुपए है। हाल ही में पिता की मौत होने से वह अकेला हो गया। जिसके चलते मुंबई में रहने वाले बहन सुजाता ने उसे अपने साथ ले आई। एक बहन सीमा जिसकी शादी भी मुंबई में हुई वह भी मूक-बधिर है। सुजाता का कहना है कि १२वीं पास रजनीकांत की शॉप वे मुंबई में ही खुलवा देंगे। यदि गीता से शादी होती है और वह चाहेगी तो इन्हें इंदौर में भी शिफ्ट करा दिया जाएगा।
लडक़ों को मैंने नहीं बुलाया- गीता
गीता ने कहा, सुषमाजी के कहने पर लडक़ा देख रही हूं, लडक़ों को मैने नहीं बुलाया। वे आएं हैं, देख रही हूं। देखकर ही बता पाउंगी, किसे पसंद करती हूं। पहले फोटोग्राफ्स देखे हैं। जिनसे मिलने का कहा था, उनसे मिलने आई हूं।
पुरोहित दंपती पर नाराज हुई गीता-
मीडिया से चर्चा के दौरान साइन लैंग्वेज विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित से गीता उखड़ गई। लगातार मीडिया में आ रही युवकों की तस्वीर से नाराज गीता ने कहा, जिससे शादी हो उसकी की फोटो आए तो ठीक है, एेसे में मैं हंसी का पात्र बन जाती हूं, मुझे अच्छा नहीं लगता। वहीं वह मीडिया से बातें शेयर किए जाने पर पुरोहित पर नाराज हुईं। इस नाराजगी पर पुरोहित और उनकी पत्नी मोनिका पुरोहित आयोजन छोडक़र चल दिए। सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी बाद में उन्हें मनाकर ले आए और वे आयोजन में सम्मिलित हुए।
माता पिता नहीं मिलेंगे और न ही शादी होगी- पुरोहित
पुरोहित ने कहा, भारत सरकार के कहने पर ही वे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यदि गीता ही नहीं चाहती है तो हम गीता से संबंधित वर्क आउट नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, गीता एक नहीं सैकड़ों गीता है। उन्होंने कहा, एेसा पहले भी हुआ है जब गीता ने हमें पहचानने से इनकार किया। आज के बाद से हम उसके माता-पिता को तलाश करने के सारे प्रयास बंद कर दंेगे। ३१ जनवरी को गीता की हमें कस्टडी दी जा रही थी, लेकिन ३ फरवरी को उसने मना कर दिया। उन्होंने दावा किया कि इसी तरह की परिस्थिति रही तो न तो कभी उसके माता-पिता मिलेंगे और न ही विवाह होगा।