इंदौर

मध्य प्रदेश के 52 में से 46 जिले हुए तर बतर, 48 घंटों में एक और सिस्टम होगा एक्टिव!

मानसूनी गतिविधि कमजोर होने पर आर्थिक नगरी इंदौर समेत अन्य जिलों में बारिश में कमी आई है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2021, 7:29 PM IST
News
मध्य प्रदेश के 52 में से 46 जिले हुए तर बतर, 48 घंटों में एक और सिस्टम होगा एक्टिव!

इंदौर. मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधि कमजोर होने पर आर्थिक नगरी इंदौर समेत अन्य जिलों में बारिश में कमी आई है। हालांकि, अधिकांश जिलों में अब भी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। इंदौर में शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार को भी हल्की फुहारों के साथ जारी है, जिसने अधिकतर इलाकों में ठंडक घोल दी है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 52 में से 46 जिले तरबतर हो गए हैं। हालांकि मुश्किल से पांच जिलों में ही 1 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। बाकि जिलों में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक पी.के साहा के अनुसार, आगामी 48 घंटों में प्रदेश में एक और सिस्टम सक्रीय होने की संभावना है। यह पहले 16 और फिर 17 में सक्रिय होना था, लेकिन अब 20 सितंबर के आसपास सक्रिय हो सकता है। अगर 20 सितंबर तक ये सिस्टम सक्रीय हो गया, तो इंदौर समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश की झड़ी एक बार फिर लग जाएगी।


इन जिलों में जमकर हुई बारिश

मध्य प्रदेश के राजगढ़, सीहोर, आगर, सुसनेर, शाजापुर, ब्यावरा, पचौर, शाजापुर के गिरवर, शुजालपुर और रायसेन, जीरापुर, खिलचीपुर, शाजापुर के बड़ोदिया और कालापीपल में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

शहरों की स्थिति यह रही

शाजापुर में 2.5 इंच, गुना में 2 इंच, भोपाल, मंडला, रायसेन, भोपाल शहर में 1-1 इंच तक पानी गिरा, जबकि इंदौर, सागर, उज्जैन, दतिया, ग्वालियर में आधा-आधा इंच बारिश हो गई। श्योपुरकलां, रतलाम, दमोह, सतना, रीवा, नौगांव, खरगोन, उमरिया, टीकमगढ़, जबलपुर, सीधी, खजुराह, पचमढ़ी और धार में भी पानी गिरा।

यहां के लिए अलर्ट जारी

अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। राजगढ़, आगर और उज्जैन में तेज पानी गिर सकता है। इसके अलावा नीमच, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, देवास, गुना और डिंडोरी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

अपनी ही सरकार पर बरसीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती - देखें Video

Published on: