22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP से अहमदाबाद-नागपुर के लिये 20 सितंबर से शुरु हो रही है नई उड़ान, जानिये शेड्यूल

20 सितंबर से मध्य प्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र के नागपुर और गुजरात के अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट शुरु करने जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Sep 2021, 5:37 PM IST

News

MP से अहमदाबाद-नागपुर के लिये 20 सितंबर से शुरु हो रही है नई उड़ान, जानिये शेड्यूल

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर से देश के अन्य राज्यों के लिये हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी 20 सितंबर से मध्य प्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र के नागपुर और गुजरात के अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट शुरु करने जा रही है।


मौजूदा समय में इंदौर से नागपुर और अहमदाबाद के लिए एक उड़ान मौजूद है, लेकिन 20 तारीख से फ्लाइट की शुरुआत होने से यात्रियों के लिए अतिरिक्त उड़ान का लाभ भी मिल सकेगा। इंडिगो के अधिकारियों के अनुसार, इंदौर से नागपुर के लिये ये उड़ान सुबह 6.15 बजे रवाना होगी। इसके बाद ये उड़ान उसी 9 बजे वहां से वापस इंदौर के लिये रवाना बैग। इसके बाद 9 बजकर 30 मिनट पर यही विमान इंदौर से अहमदाबाद के लिये रवाना होगा, जो 12 बजे वहां से दौबारा इंदौर के लिये लौटेगा।

पढ़ें ये खास खबर- उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देने की तैयारी, फिर बढ़ने वाले है बिजली के दाम


इंदौर में ही नाइट पार्किंग करेगा विमान

बता दें कि, इस विमान के इंदौर में ही नाइट पार्किंग की जाएगी। इस विमान के नाइट स्टे के बाद इंदौर में रात में रुकने वाले विमानों की संख्या तीन हो जाएगी। इससे पहले इंडिगो के ही दो विमानों की पहले से इंदौर में नाइट पार्किंग की जा रही है। इससे पहले भी कंपनी अगस्त से अब तक 10 से ज्यादा नई उड़ानें शुरू कर चुकी है। 1 अक्टूबर से फ्लायबिग भी अपनी उड़ानें शुरू करने जा रही है। वहीं, 31 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में इंदौर से 30 नई उड़ानें शुरू करना तय है।

अपनी ही सरकार पर बरसीं उमा भारती - देखें Video