
Raja Raghuvanshi family faces new fears after Sonam got bail (फोटो- Patrika.com)
mp news: देश में सबसे चर्चित इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) एक बार तूल पकड़ रहा है। सोनम रघुवंशी की जमानत का मृतक राजा रघुवंशी का परिवार विरोध कर ही रहा था कि उनकी सामने अब एक नया डर आ खड़ा हुआ है। अब शिलांग में हुई राजा रघुवंशी की हत्या में जेल में बंद आरोपियों ने जमानत के लिए आवेदन किया है। इसे लेकर राजा के परिजन ने शिलांग में वकील और पुलिस से संपर्क कर चिंता जताई है कि जिस तरह आरोपी सोनम रघुवंशी जेल से बाहर आ गई। कहीं अन्य आरोपी भी जमानत पर न छूट जाएं। राजा के परिवार के वकीन ने कोर्ट में आपत्ति दर्ज की है।
शनिवार को मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि सोनम के बाद राज ने जमानत के लिए आवेदन किया था, जो निरस्त हो गया। अब पता चला कि उसके तीन साथियों ने भी जमानत के लिए आवेदन लगाया है। इस संबंध में हमने शिलांग के वकील से बात की है। वकील ने उन्हें बताया कि जिन तीन आरोपियों ने आवेदन लगाया है, उस पर हमने कोर्ट में आपत्ति ली है।
शिलांग पुलिस की एसआइटी ने केस में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi), राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाल ही में सोनम को कोर्ट से सशर्त जमानत मिली है। इस पर राजा के परिवार ने सीबीआइ जांच और हाईकोर्ट में जमानत निरस्त कराने के संबंध में कार्रवाई की बात कही है।
बता दें कि, सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी राज कुशवाह की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट में राज के बचाव में दलील दी गई थी कि अंडर ट्रायल मामलों में आरोपितों को लंबे समय तक जेल में रखना उनके अधिकारों का उल्लंघन है। इस पर कोर्ट ने अपराध की गंभीरता और मामले के तथ्यों को देखते हुए राज कुशवाह की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का मानना है कि सोनम रघुवंशी राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी है। उसकी जमानत के बाद केस के गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है। क्योंकि शिलांग कोर्ट ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए सोनम को जमानत दी है इसलिए पुलिस अब इन्हीं बिंदुओं को आधार बनाकर मेघालय हाईकोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत के आदेश को चुनौती देगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी भी शुरु कर दी है।
Updated on:
03 May 2026 03:58 pm
Published on:
03 May 2026 03:58 pm
