
son-in-law beat his mother-in-law with bat to death (फोटो- Patrika.com)
mp news: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक दामाद ने अपने ससुराल में ऐसा कोहराम मचाया की आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मामला, जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। अहिरगवां गांव में एक कलयुगी दामाद ने लालच और गुस्से में आकर अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप विश्वास सतना जिले के उसरार क्षेत्र के गौड़ा का रहने वाला है। संदीप लंबे समय से अपनी गर्भवती पत्नी को मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि दहेज की इस मांग को लेकर अक्सर घर में विवाद होता रहता था।
विवाद ने शुक्रवार रात घटना ने अचानक भयावह रूप ले लिया। संदीप की 50 वर्षीय सास रीता राय घर की रसोई में खाना बना रही थीं, तभी आरोपी दामाद वहां पहुंचा। आरोपी ने वहां किसी बात को लेकर विवाद कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में रखा लकड़ी का बैट उठाया और रीता राय के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी ने इतनी बेरहमी से रीता पर हमला कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई आरोपी की गर्भवती पत्नी को भी उसने धक्का देकर गिरा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। बृजपुर थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना न केवल एक परिवार को उजाड़ गई, बल्कि समाज में बढ़ती लालच और पारिवारिक हिंसा की भयावह तस्वीर भी सामने लाती है, जहां रिश्तों की जगह स्वार्थ और क्रूरता हावी होती जा रही है।
Updated on:
02 May 2026 09:03 pm
Published on:
02 May 2026 09:03 pm
