22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देने की तैयारी, फिर बढ़ने वाले है बिजली के दाम

उपभोक्ताओं को लगने वाला है बिजली का झटका, जानिये कैसे...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Sep 2021, 11:26 PM IST

News

उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका देने की तैयारी, फिर बढ़ने वाले है बिजली के दाम

जबलपुर. मध्य प्रदेश में एक बार फिर बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगाने की तैयारी की जा रही है। इस बार विद्युत कंपनियों ने बिजली कनेक्शन समेत अन्य चार्जेस में बहुत अधिक बढ़ोतरी करते हुए प्रस्ताव मध्य प्रदेश विद्युत नियामक विभाग को भेज दिया है। उपभोक्ताओं से 30 सितंबर 2021 तक इस प्रस्ताव पर आपत्ति आमंत्रित करने का समय दिया गया है।

आपको बता दें कि, पहले भी बिजली कंपनी द्वारा दर बढ़ाने का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजा गया था लेकिन तब आपत्तिकर्ताओं के विरोध के चलते प्रस्ताव वापस ले लिया गया था। लेकिन, बिजली कंपनी द्वारा एक बार फिर उन्हीं दरों के साथ प्रस्ताव भेजा गया है। बिजली कंपनियों ने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर नए कनेक्शन लेने और विभिन्न प्रकार के सेवा शुल्कों में 68 से लेकर 70 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि, इस बार बार भी उपभोक्ताओं से 30 सितंबर 2021 तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया है। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग इसपर 5 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। अगर तय समय तक आपत्ति नहीं आती, तो प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।


दर बढ़ाने का प्रस्ताव

बिजली कंपनियों की तरफ से इसके पहले भी इन्हीं दरों के साथ प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर करीब 20 उपभोक्ताओं और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने 6 जुलाई 2021 को हुई जन सुनवाई में विरोध किया था। विरोध के चलते सरकार की ओर से शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव टाल दिया गया था। लेकिन, एक बार फिर बिजली कंपनी की तरफ से उन्हीं बढ़ी दरों के साथ फिर से प्रस्ताव भेजा है।

पढ़ें ये खास खबर- 7 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के हजारों परिवार करेंगे PM मोदी का धन्यलाद, जानिये वजह


उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा गहरा असर

बिजली विभाग के जानकार और याचिकाकर्ता मुकेश नागपुरे ने बताया कि, मौजूदा परिस्थितियों में वाणिज्य और औद्योगिक क्षेत्र मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में अगर बिजली कंपनियां विभिन्न सेवाओं की शुल्क में वृद्धि करेंगी, तो उसका सीधा असर उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा। लिहाजा इस इस तरह की वृद्धि आमजन की जेब पर डाके के समान है, जिसे वापस लेना चाहिए।

पढ़ें ये खास खबर- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चलाई 150 की स्पीड में कार, 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर की टेस्टिंग


इस तरह पड़ेगा उपभोक्ता की जेब पर असर

-थ्री फेज 10 किलोवाट- 4800- 8000 – 67 प्रतिशत

वाणिज्य उद्योग

-तीन फेस 50 किलोवाट -1,34700 – 2,26500

कुत्ते को बचाने में पांच लोगों ने गंवाई जान - देखें Video