16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहार में घर खरीदने के लिए 7 हजार ऑप्शन ! जबलपुर में 8 लाख से शुरु हो रही कीमत, 1500 फ्लैट-डुप्लेक्स शामिल

Jabalpur Development Authority: त्योहारी सीजन में सरकारी आवास एजेंसियों के पास सीमित या अधूरे मकान उपलब्ध हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 200 से अधिक साइट पर करीब 7 हजार प्लाट, फ्लैट और डुप्लेक्स उपलब्ध हैं।
2 min read
Google source verification
आवास योजना प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

आवास योजना प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

jabalpur news: त्योहारी सीजन में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सरकारी आवास एजेंसियों के पास विकल्प सीमित हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए), हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम की आवास योजनाओं में या तो गिनती के मकान उपलब्ध है या परियोजनाओं का निर्माण अधूरा है। वहीं, निजी क्षेत्र में 200 से अधिक साइट पर करीब 7 हजार संपत्तियां उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। इनमें प्लाट, फ्लैट और डुप्लेक्स शामिल है। कटंगी, पाटन मार्ग, तिलहरी, बिलहरी और बरेला मार्ग जैसे क्षेत्रों में 8 लाख से 2 करोड़ रुपए तक के बजट में संपत्तियों के विकल्प मौजूद है।

नई योजनाओं में निर्माण की रफ्तार धीमी

जेडीए की पुरानी योजना बाजनामठ में गिनती के फ्लैट उपलब्ध है। शताब्दीपुरम में भी कुछ फ्लैट है, जबकि संजीवनी नगर में कुछ प्लाट उपलब्ध है। दूसरी ओर, प्राधिकरण की नई योजनाओं 64, 65, टीडीएस-2 और टीडीएस-3 में बुनियादी ढांचे के विकास का काम शुरुआती चरण में है। हाउसिंग बोर्ड की हाथीताल कॉलोनी में पुराने बहुमंजिला भवनों को तोड़कर नए फ्लैट बनाए गए है। इनमें से कुछ ही फ्लैट उपलब्ध है और उनकी कीमत आम लोगों के बजट से बाहर बताई जा रही है। बिलहरी में सेटेलाइट सिटी बसाने की योजना और धनवंतरि परियोजना का काम भी शुरू नहीं हो सका है।

नगर निगम के आवास अधूरे

नगर निगम की आवास योजनाओं के तहत तेवर, परसवारा और मोहनिया में बहुमंजिला भवनों का निर्माण अधूरा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। निर्माण में देरी के कारण सरकारी आवास योजनाओं के संभावित हितग्राहियों को तैयार मकान के विकल्प नहीं मिल पा रहे हैं।

निजी क्षेत्र में 7 हजार संपत्तियों के विकल्प

निजी क्षेत्र में करीब 200 से अधिक साइट पर 7 हजार संपत्तियां उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इनमें लगभग 4 हजार प्लाट, 1500 फ्लैट और 1500 डुप्लेक्स शामिल हैं। उपलब्ध विकल्पों में 8 से 50 लाख रुपए तक के प्लाट, 30 लाख से 2 करोड़ रुपए तक के फ्लैट और 50 लाख से 1.5 करोड़ रुपए तक के डुप्लेक्स शामिल हैं। आकार के लिहाज से भी विकल्प मौजूद हैं। इनमें 800 से 1000 वर्गफीट के प्लाट, 600 से 700 वर्गफीट के फ्लैट और 1200 से 1500 वर्गफीट के डुप्लेक्स शामिल है। इस तरह निजी क्षेत्र में अलग अलग बजट और जरूरत के अनुसार संपत्तियों के विकल्प उपलब्ध है।

निजी क्षेत्र में उपलब्ध संपत्तियां

200 से ज्यादा साइट करीब 7 हजार संपत्तियां उपलब्ध
4 हजार प्लाट 1500 फ्लैट 1500 डुप्लेक्स
8 लाख से 2 करोड़ रुपए तक की संपत्तियां

प्लाट : 8-10 लाख से 50 लाख रुपए

फ्लैट : 30 लाख से 2 करोड़ रुपए

डुप्लेक्स : 50 लाख से 1.5 करोड़ रुपए

छोटे से बड़े आकार तक विकल्प

प्लाट : 800-1000 वर्गफीट
फ्लैट : 600-700 वर्गफीट
डुप्लेक्स : 1200-1500 वर्गफीट

वर्तमान में हाथीताल तॉलोनी में ही कुछ में हटताल कोलो इनके लिए जल्द ही बोली आमंत्रित करने संबंधी ऑफर निकाला जाना है। नई आवास योजनाओं पर भी जल्द काम शुरू होगा।- प्रवीण पोरवाल, कार्यपालन यंत्री, हाउसिंग बोर्ड

आवास योजना के तहत निर्माणाधीन बहुमंजिला भवनों का निर्माण पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उनमें शेष काम पूरे किए जा सकें।- सुनील दुबे, प्रभारी, कॉलोनी सेल

नई आवास योजनाओं में मुख्य सड़क, सेक्टर सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े अन्य काम जारी हैं। इनके बाद आवास निर्माण सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।- संजय खरे, अधीक्षण यंत्री, जेडीए

त्योहारी सीजन से पहले रियल एस्टेट क्षेत्र में 200 से अधिक साइट पर 7 हजार से ज्यादा संपत्तियां उपलब्ध हैं। इनमें प्लाट, फ्लैट और डुप्लेक्स शामिल हैं।- धीरेश खरे, पदाधिकारी, क्रेडाई