28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / रिश्तों में गैसलाइटिंग और गिल्ट ट्रिपिंग का बढ़ता जाल, जेनजी कपल्स हो रहे शिकार

रिश्तों में गैसलाइटिंग और गिल्ट ट्रिपिंग का बढ़ता जाल, जेनजी कपल्स हो रहे शिकार

शहर में काउंसलर के पास इस तरह के केस जा रहे हैं, जहां पार्टनर दूसरे पार्टनर को खुद की गल्तियां नजरअंदाज करके उसे ही अपराधबोध महसूस करवाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:15 PM IST

Madhya Pradesh News

जबलपुर. मैंने ऐसा नहीं कहा था..., तुम अच्छे से याद करो..., तुम्हारी आदत है हर बात को बढ़ाना..., हर बात में तुम्हें गल्तियां भी नजर आती हैं..., बात का बखेड़ा बनाना तुम्हारी आदत है... इस तरह की बातें आमतौर पर सिर्फ आरोप ही नहीं लगाती है, बल्कि खुद के बारे में सोचने पर यह मजबूर कर देती है कि क्या आप वाकई में इतने बुरे हैं। जब कोई ऐसी बातें लगातार करने लगता है, तो वो टॉक्सिक लगने लगता है। लेकिन साइकोलॉजी इसे गैसलाइटिंग का नाम देती है। इसमें व्यक्ति आपको बार-बार इस तरह महसूस कराता है, कि आपकी याददाश्त, समझ या अनुभव गलत हैं। धीरे-धीरे आप खुद पर ही शक करने लगते हैं, इसे कहते हैं गैसलाइटिंग जो कि टॉक्सिसिटी के तहत आती है। इन दिनों कई जेनजी कपल्स में हैं जिसमें से पार्टनर गैसलाइटिंग का शिकार हो रहे हैं।

गिल्ट टि्रपिंग का जाल

गैसलाइटिंग का असर यह होता है कि व्यक्ति का आत्मविश्वास कम और उसका अपने फैसलों पर भरोसा खत्म होने लगता है। वहीं इसका दूसरा पैटर्न यह होता है गिल्ट ट्रिपिंग। इसमें अपराधबोध महसूस कराकर अपनी बात मनवाने की कोशिश की जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों टॉक्सिसिटी को लेकर काफी पॉडकास्ट व रील्स बन रहे हैं, जिससे अवेयर होकर जेनजी कपल्स अब काउंसलर के साथ रिश्तों को डिस्कस कर रहे हैं।

इमोशनल ब्लैकमेलिंग का खेल

काउंसलर डॉ. नीलिमा का कहना है कि किसी व्यक्ति को तुरंत टॉक्सिक का लेबल लगा देना ठीक नहीं, बल्कि अब टॉक्सिसिटी में भी कई सिचुएशन नजर आती है। कभी-कभी तनाव, अवसाद या अन्य परिस्थितियों के कारण भी लोगों का व्यवहार कठिन हो सकता है। गैसलाइटिंग वाले पार्टनर अक्सर इमोशनल ब्लैकमेलिंग का खेल करते हैं। वे हमेशा कहते हैं कि अगर तुम मुझसे प्यार करते हो, तो यह काम करोगे..., मैंने तुम्हारे लिए इतना किया, तुम मेरे लिए इतना भी नहीं कर सकते..., मेरी वजह से ही तुम यहां तक पहुंचे हो.... जैसी बातों से जीतना चाहते हैं।

यह होती है पहचान

- हर बात पर आलोचना करना। उपलब्धियों में भी कमी निकालना।

- आपकी याददाश्त या समझ पर शक पैदा करना।

- खुद को सही साबित करना।

- इमोशनल मैनिपुलेशन में अपनी बात मनवाना।

- हर बात में निराशा और शिकायत।

- सामने वाले का सम्मान न करना।

- बार-बार मना करने के बाद भी दबाव बनाना।

- आपके काम या फैसलों पर नियंत्रण रखना।

- केवल जरूरत पड़ने पर याद करना।

मानसिक शांति के लिए दूरी बनाएंकाउंसलर डॉ. रत्ना जौहरी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का व्यवहार लगातार आपकी मानसिक शांति, आत्मसम्मान और भावनात्मक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है, तो उसे टॉक्सिक व्यवहार माना जा सकता है। अपना समय और ऊर्जा उन लोगों को दें जो आपको खुश रखते हैं। खुद की मानसिक शांति के लिए किसी से दूरी बनाना स्वार्थ नहीं, बल्कि आत्मसम्मान है। यदि कोई व्यक्ति लगातार आपकी भावनाओं को चोट पहुंचा रहा है, तो उसके साथ बिताया जाने वाला समय कम करें। कभी कभार चुप रहने, इग्नोर करने, हर सवाल का जवाब ना देने और किनारा करने में भी समझदारी है।