27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / नाइंटीज एरा के पॉली-वुडन कंगन जेन-जी का कम्पलीट कर रहे फैशन

नाइंटीज एरा के पॉली-वुडन कंगन जेन-जी का कम्पलीट कर रहे फैशन

नाइंटीज के दशक में हर किसी की पसंद रहे वुडन कंगन एक बार फिर फैशन की दुनिया में दमदार वापसी कर चुके हैं। इस बार उनका अंदाज पहले से ज्यादा स्टाइलिश, मिनिमल और मॉडर्न लग रहा है।…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:59 PM IST

poli wooden kangan

जबलपुर. नाइंटीज के दशक में हर किसी की पसंद रहे वुडन कंगन एक बार फिर फैशन की दुनिया में दमदार वापसी कर चुके हैं। इस बार उनका अंदाज पहले से ज्यादा स्टाइलिश, मिनिमल और मॉडर्न लग रहा है। नेचुरल टेक्सचर, हैंडक्राफ्टेड फिनिश और बोहेमियन वाइब्स के कारण ये एसेसरीज जेन जी गर्ल्स और लेडीज में ट्रेंडिंग बनी हुई है। इंस्टाग्राम पर फैशन लवर्स भी इस तरह के बैंगल्स को प्रमोट कर रहे हैं।

एथनिक, इंडो-वेस्टर्न में मिक्स मैच

वुडन कंगन एथनिक, इंडो वेस्टर्न और कैजुअल वेस्टर्न, तीनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इस सीजन डार्क ब्राउन, वॉलनट, महोगनी, टीक, कॉफी, बेज और ब्लैक वुड फिनिश वाले डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। कई ब्रांड्स इनमें हैंड पेंटिंग, रेजिन आर्ट, मेटल इनले और नक्काशी जैसे एलिमेंट जोड़कर हर पीस को अलग पहचान दे रहे हैं। अपने लुक में बिना ज्यादा मेहनत किए क्लासी, नेचुरल और यूनिक टच जोड़ा जा रहा है। वुडन कंगन सीजन की बेस्ट स्मार्ट फैशन चॉइस साबित हो रहे हैं।

स्क्वेयर, रैक्टेंगल और राउंड शेप

मार्केट में बड़े आकार के स्क्वेयर, रैक्टंगल, ट्रायंगल और राउंड शेप कंगन गर्ल्स को लुभा रहे हैं। खासकर ग्रीन कलर के साथ क्रीम कलर के गोल्डन मेंटल पीस से सजे कंगन डेनिम के साथ परफेक्ट लगते हैं। इसके साथ ही सीप वाले कंगन के साथ वुडन कंगन को टीम-अप किया जा रहा है। इन्हें एथनिक व वेस्टर्न दोनों तरह के ड्रेसेस के साथ पहना जा रहा है।

पुराना पैटर्न, न्यू ट्रेंड90 के दशक में लकडी के बने मोटे-मोटे कडे पहने अक्सर एक्ट्रेस नजर आती थीं। फिल्मों में हैंड एक्सेसरीज में यह खास पीस होते थे, लेकिन समय के साथ फैशन बदला अब यही फैशन नए स्टाइल में फिर से वापस आया है। फैशन एक्सपर्ट्स सिया वर्मा के अनुसार, वुडन कंगन खासतौर पर बोहेमियन फैशन का खास एलिमेंट बन चुके हैं। बोहो लुक की खासियत सहजता, प्राकृतिक रंगों और हैंडक्राफ्टेड अपील में होती है। लकड़ी की नेचुरल टेक्सचर और अर्थी टोन इस स्टाइल को और निखारते हैं।

इन लुक को बना रहा खास

  • वेस्टर्न और इंडियन आउटफिट्स पर परफेक्ट
  • कॉटन साड़ी के साथ एक बड़ा वुडन कफ
  • लिनन कुर्ते के साथ स्क्वेयर शेप कंगन
  • फ्लोरल मैक्सी ड्रेस के साथ ओवरसाइज्ड वुडन ब्रेसलेट
  • हैंडलूम ड्रेसेज के साथ ब्रास वर्क वाले कड़े
  • डेनिम और व्हाइट शर्ट के साथ मिनिमल वुडन एसेसरीज

नेचुरल वुड स्टाइल बन रही चॉइस

'वुडन कंगन खासतौर पर बोहेमियन फैशन का सबसे महत्वपूर्ण एलिमेंट बन चुके हैं। बोहो लुक की खासियत उसकी सहजता, प्राकृतिक रंगों और हैंडक्राफ्टेड अपील में होती है। लकड़ी की नेचुरल टेक्सचर और अर्थी टोन इस स्टाइल को और निखारते हैं। फैशन इन्फ्लुएंसर्स भी मोटे वुडन कंगन को कई पतले मेटल ब्रेसलेट्स के साथ लेयर करके पहन रही हैं। इससे हाथों को स्टाइलिश और यूनिक लुक मिलता है।