28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / कोरियन ब्यूटी ट्रेंड से इंस्पायर जेनजी हेयर एक्सेसरीज की बना रहे सेपरेट वैनिटी

कोरियन ब्यूटी ट्रेंड से इंस्पायर जेनजी हेयर एक्सेसरीज की बना रहे सेपरेट वैनिटी

कभी हेयर एक्सेसरीज में सिर्फ रबर बैंड और साधारण हेयर क्लिप हुआ करता था, लेकिन अब यह लेडीज और यंग डीवाज की वैनिटी का अहम हिस्सा बन चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 10:56 AM IST

Madhya Pradesh News

जबलपुर. ऑफिस, कॉलेज, पार्टी, ट्रैवल, शादी या कैजुअल आउटिंग में डिफरेंट हेयर एक्सेसरीज ट्रेंड में हैं। सोशल मीडिया, फैशन इन्फ्लूएंजर्स और कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्स ने हेयर स्टाइलिंग को नए आयाम दिए हैं। अब महिलाएं केवल कपड़ों या ज्वेलरी पर ही नहीं, बल्कि हेयर एक्सेसरीज पर भी खास ध्यान दे रही हैं। फैशन स्टाइलिस्टों के अनुसार इन दिनों ऐसी एक्सेसरीज पसंद की जा रही है, जो अट्रैक्टिव हेयर स्टाइल रेडी करे। इसमें मेटल हेयर कफ और स्कार्फ एक्सेसरीज फर्स्ट चॉइस बनी हुई है।

फ्लेक्सिबल लुक वाले हेयर बैंड

लीफ स्टाइल के फ्लेक्सिबल लुक वाले हेयर बैंड काफी ट्रेंड में हैं और प्रिंसेस लुक देते हैं। वेवी व कर्ल हेयर स्टाइल के साथ यह अच्छे लगते हैं। इनकी कीमत 400 रुपए से शुरू होती है यह कॉलेज गोइंग गर्ल्स में काफी ट्रेंडिंग बने हुए हैं। इसके साथ ही ड्रॉपलेट पर्ल हेयर एक्सेसरीज का ट्रेंड भी छाया हुआ है।

पर्ल हेयर एसेसरीज डेली फैशन का हिस्सा

वेडिंग फंक्शन तक सीमित रहने वाली पर्ल हेयर एक्सेसरीज अब डेली फैशन का हिस्सा बन गई हैं। गोल्ड और सिल्वर फिनिश वाली यह एक्सेसरीज बालों के साइड में लगती है। इसकी कीमत 1000 रुपए से शुरू होती है। सन्गीत्या सक्सेना का कहना है कि वे पर्ल हेयर एसेसरीज सबसे ज्यादा कैरी करती हैं। इनके उन्होंने कई कलेक्शन वैनिटी में तैयार किए हैं।

स्कार्फ लुक में हेयर एक्सेसरीज

हेयर स्कार्फ कपड़े के ही नहीं बल्कि अब मेटल लुक में भी आ रहे हैं। यह जाले की तरह सिर पर लगाए जाते हैं तो हेयर स्कार्फ का लुक देते हैं। ब्रॉन्ज और सिल्वर कलर में इनकी डिमांड बहुत है। इसके साथ ही अब ऐसे हेयरबैंड भी आ रहे हैं जिसमें झुमकी स्टाइल लटकन बालों से लेकर कानों के पीछे तक लटकती रहती है। इनकी कीमत 1000 रुपए से शुरू होती है।

कोरियन और मिनिमलिस्ट ट्रेंड

कोरियन फैशन का इफेक्ट हेयर एक्सेसरीज पर भी दिख रहा है। छोटे पेस्टल रंगों के क्लिप, मिनिमल मेटल पिन, रिबन बो और फ्लोरल क्लिप गर्ल्स की पहली पसंद बने हुए हैं। इनका उपयोग खुले बालों, हाफ-अप हेयर स्टाइल और पोनीटेल के साथ किया जा रहा है।

इंडो-वेस्टर्न लुक में पसंदीदा

नित्या सिंह सोलंकी बताती हैं कि उनके पास हर ओकेजन के लिए हेयर एक्सेसरीज का अच्छा कलेक्शन है। वे मॉडलिंग प्रोफेशन से भी जुड़ी हैं, इसलिए शूट के दौरान ड्रेस से टीम-अप करती हेयर एक्सेसरीज उपयोग करती हैं, जिससे लुक इन्हेंस होता है। इंडियन, कोरियन, और इंडो-वेस्टर्न हर तरह की एक्सेसरीज वेनिटी में रखती हैं, ताकि हर रोल में लुक अच्छा दिख सके।