22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चलाई 150 की स्पीड में कार, 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर की टेस्टिंग

रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने पहले हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण, फिर खुद कार में सवार होकर एक्सप्रेस-वे पर 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर किया परीक्षण।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Sep 2021, 10:04 PM IST

News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चलाई 150 की स्पीड में कार, 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर की टेस्टिंग

रतलाम. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। यहां रतलाम जिले के जावरा में निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का उन्होंने निरीक्षण भी किया। एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता और कार्य की गति देखने आए गडकरी ने हेलीकॉप्टर से क्षेत्र देखा, फिर भुतेड़ा से करीब 150 किमी की गति से वाहन चलाकर एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि, हमने पहले ही निर्माण में लगी कंपनी को गुणवत्ता बेहतर रखने की हिदायत दे दी थी, गति परीक्षण सफल रहा। पूर्व में करीब 120 की गति का परीक्षण प्रस्तावित था, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने 150 की गति से वाहन का ड्राइव कराते हुए परीक्षण किया। 45 मिनट से अधिक चले इस निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद गुमानसिंह डामोर, अनिल फिरोजिया और सुधीर गुप्ता व रतलाम जिले के विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।

पढ़ें ये खास खबर- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, 8 लेन दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार


प्रदेश के तीन जिलों से गुजर रहा एक्सप्रेस-वे

राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 245 किलोमीटर में एक्सप्रेस-वे बन रहा है, ये रतलाम, मंदसौर एवं झाबुआ जिले से होकर गुजरेगा। नंबर 2022 तक यह पूर्ण हो जाएगा। करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा होने जा रहा है। पहले चरण में 8 लेन और इसके बाद 12 लेन तक सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।