22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, 8 लेन दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, फिलहाल, एक्सप्रेस-वे पर 8 लेन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ये कार्य पूरा होने के बाद 12 लेन एक्सप्रेस-वे बनाने की शुरुआत की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Sep 2021, 8:21 PM IST

News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, 8 लेन दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार

रतलाम. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवारो मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। यहां रतलाम पहुंचकर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने पौधारोपण किया। साथ ही शहर में पहुंचने से पहले हेलीपेड पर अधिकारियो को कहा कि, 140 की स्पीड से में आज गाडी चलाउंगा और शहर से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर करीब 150 की स्पीड में वाहन की टेस्टिंग की।


इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, फिलहाल, एक्सप्रेस-वे पर 8 लेन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ये कार्य पूरा होने के बाद 12 लेन एक्सप्रेस-वे बनाने की शुरुआत की जाएगी। 8 लेन राजस्थान में मध्य प्रदेश में जहां अभ्यारण आ रहे हैं, वहां उनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। वो सड़क उसी हिसाब से बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने विधायक राजेंद्र पांडे व चेतन कश्यप द्वारा की गई विभिन्न मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया।

पढ़ें ये खास खबर- NCRB Report : MP में 20 फीसदी बढ़े आदीवासी उत्पीड़न के मामले, बाल अपराध भी देश में सबसे ज्यादा


MP में 245 किलोमीटर बन रही है दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे की 8 लेन सड़क

असल में मंत्री दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे 8 लेन के एमपी में तीन जिले रतलाम, मंदसौर, झाबुआ के 245 किलोमीटर क्षेत्र में से 106 किलोमीटर तक के हो चुके निर्माण का निरीक्षण करने आए थे। मंत्री ने रतलाम जिले के जावरा स्थित निमन में सड़क का 140 किलोमीटर की गति से खुद टेस्टिंग की। बाद में आयोजन के दौरान उन्होंने कहा कि, सड़क उनकी उम्मीद से ज्यादा बेहतर है। बता दें कि, आयोजन में रतलाम सांसद गुमानसिंह डामोर, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, मंदसौर संसद सदस्य सुधीर गुप्ता, मंत्री प्रकाश सकलेचा आदि नेता मौजूद थे।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...