21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में दुकान का बोर्ड देखकर गच्चा खा गए चोर, असली की जगह ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी

Artificial Jewellery Theft: 2 लाख से ज्यादा की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और 20 हजार रुपये नकद चोरी, पीपीई किट पहनकर चोरी करते चोर सीसीटीवी में कैद।
2 min read
Google source verification
ratlam chori

thieves steal artificial jewellery mistaking shop signboard, दुकान में पीपीई किट पहनकर घुसे चोर और दुकान का बोर्ड (Source-Patrika)

Ratlam Artificial Jewellery Theft: मध्यप्रदेश के रतलाम में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सराफा बाजार के पास एक दुकान का बोर्ड देखकर चोर धोखा खा गए। बोर्ड को देखकर लगा कि दुकान ज्वेलरी की है और चोर दुकान में घुसकर बड़ी मात्रा में ज्वेलरी चुरा ले गए, लेकिन चोरी गई ज्वेलरी असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल थी। दुकान मालिक के मुताबिक दुकान से 2 लाख रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी हुई है और चोर 20 हजार रुपये नकद भी चुरा ले गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भंडारी ज्वेलर्स में चोरी

रतलाम के सराफा बाजार से लगे चौमुखीपुल क्षेत्र में स्थित भंडारी ज्वेलर्स की दुकान को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर दुकान में दाखिल हुए और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को असली ज्वेलरी समझकर चुरा ले गए। चोरी गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। दुकान संचालक रजत भंडारी के मुताबिक दुकान से 20 हजार रुपये नकद पर भी चोरी हुए हैं। रंजीत भंडारी ने पुलिस को बताया कि वो मंगलवार को रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर गए थे, सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था।

सीसीटीवी में पीपीई किट पहले दिखे चोर

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पीपीई किट पहने चोर कैद हुए हैं, जो रात के अंधेरे में 3.50 बजे टॉर्च की रोशनी में चोरी कर रहे हैं। जिस दुकान में चोरी की वारदात हुई है वो सराफा बाजार के पास ही है क्योंकि दुकान पर ज्वेलरी का बोर्ड था इससे अंदेशा है कि चोर बोर्ड देखकर धोखा खा गए और असली ज्वेलरी समझकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी चुरा ले गए। सुबह दुकान संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों का सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है।