2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीब 50 एकड़ जमीन की मालकिन थी ज्योति, छतरपुर में 6 साल पहले की थी लव मैरिज

Jyoti Chaurasia Case: छतरपुर में दिनदहाड़े ज्योति चौरसिया की हत्या, आरोपी पति व दोस्त यूपी के महोबा से गिरफ्तार, पति की प्रताड़ना से तंग आकर बच्चों के साथ अलग रहती थी ज्योति।
2 min read
Google source verification
chhatarpur jyoti chouraiya case

jyoti chaurasia murder case husband arrested, मृतका ज्योति चौरसिया व आरोपी पति लखन जोशी की फाइल फोटो (Source-Patrika)

Chhatarpur Jyoti Chaurasia Case: मध्यप्रदेश के छतरपुर में अमलतास कॉलोनी में शुक्रवार सुबह हुई ज्योति चौरसिया (27) की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी पति व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने दोस्त के साथ बाइक के यूपी की सीमा पार कर महोबा पहुंच चुका था, जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि ज्योति चौरसिया अपने पिता की इकलौती बेटी थी और पिता की करीब 50 एकड़ जमीन की अकेली मालकिन भी थी। इसी जमीन के लालच में पति ने उसकी हत्या की।

6 साल पहले की थी लव मैरिज

परिजनों के अनुसार, महाराजपुर के खटीक मोहल्ला निवासी लखन जोशी से ज्योति ने करीब 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था। ज्योति अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और उसके पिता हुकूम सिंह चौरसिया के पास महाराजपुर में करीब 50 एकड़ कृषि भूमि है। शादी के बाद से ही लखन उस जमीन को अपने नाम कराना चाहता था और पैसों को लेकर ज्योति को प्रताड़ित व मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर ज्योति उससे अलग दोनों बच्चों के साथ रहने लगी थी। वो करीब एक महीने पहले ही अमलतास कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहने आई थी। वह पास के ही एक होटल में वेटर का काम करके अपना और बच्चों का गुजर-बसर कर रही थी।

हाल ही में जेल से छूटकर आया था पति

ज्योति का पति लखन किसी मामले में जेल में बंद था, कुछ दिन पहले ही वो जेल से रिहा हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब ज्योति दुकान से सामान लेकर कमरे पर लौट रही थी तभी आरोपी पति लखन अपने दोस्त सोनू कुशवाहा के साथ पहुंचा। रास्ते में ज्योति को रोककर लखन ने उसकी हत्या की और दोस्त के साथ बाइक से फरार हो गया था। पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई थी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। जांच में पुलिस को आरोपियों के उत्तर सीमा की तरफ भागने का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को यूपी के महोबा से गिरफ्तार कर लिया।