
Chhatarpur School Holiday: बारिश की कारण छतरपुर में स्कूलों की छुट्टी (फोटो सोर्स- Patrika)
Chhatarpur School Holiday: मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 26 सितंबर को स्कूलों में विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार 26 सितंबर को विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी, जबकि शिक्षक पूर्ववत स्कूल पहुंचकर शैक्षणिक और अन्य जरूरी काम करेंगे। किसी अपरिहार्य कारण से शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं तो संकुल प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी उनकी उपस्थिति का सत्यापन करेंगे।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और कर्मचारी समस्या समाधान शिविर का आयोजन 26 और 27 सितंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और शिकायतकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई में शामिल होंगे।
Updated on:
26 Sept 2026 09:46 am
Published on:
26 Sept 2026 09:46 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
