21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम में कराया बड़ा यज्ञ, 84 हजार परिवारों ने डाली आहूति

Pandit Dhirendra Shastri : विशाल यज्ञ में लाखों की जनभागीदारी, रात में हुई पूजा पाठ, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने किया मंत्रोच्चार
2 min read
Google source verification
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम में कराया यज्ञ

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम में कराया यज्ञ- image credit FB बागेश्वर धाम सरकार (@bageshwardhamsarkarofficial)

Pandit Dhirendra Shastri : एमपी के छतरपुर जिले में बड़ा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां के बागेश्वर धाम में विशाल यज्ञ कराया गया। इसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मार्गदर्शन में हजारों लोगों ने आहूति डाली। बागेश्वर धाम के प्रबंधकों ने दावा किया है कि अनुष्ठान में 84 हजार से अधिक परिवारों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने घरों में ही आहूति देकर संकल्प पूरा किया। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु सोशल मीडिया के जरिए कार्यक्रम से लाइव जुड़े।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री और बालाजी का आशीर्वाद लेने बागेश्वर धाम आ चुकी देश की कई शख्सियतें

मध्यप्रदेश का छतरपुर जिला अब देश दुनिया में और विख्यात हो गया है। यहां के बागेश्वर धाम में हजारों लोग दर्शन और पूजन के लिए आते हैं। कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं। वे यहां बालाजी का दरबार लगाते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री और बालाजी का आशीर्वाद लेने देश की कई शख्सियतें भी बागेश्वर धाम आ चुकी हैं।

पूर्वजों की शांति और मोक्ष के लिए विशेष अनुष्ठान

बागेश्वर धाम में धार्मिक कार्यक्रम लगातार चलते रहते हैं। 20 सितंबर को यहां विशाल यज्ञ कराया गया। पूर्वजों की शांति और मोक्ष के लिए आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में लाखों लोगों की भागीदारी रही। आयोजकों के अनुसार बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मार्गदर्शन में यह हवन आयोजित किया गया। विशाल यज्ञ में देश दुनिया के लाखों लोग ऑनलाइन शामिल हुए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारों के साथ हवन कराया। लोगों ने उनके मार्गदर्शन में आहुतियां डालीं।

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे 30,000 श्रद्धालु

बागेश्वर धाम के प्रबंधकों के अनुसार इस विशाल यज्ञ में 84,000 परिवारों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। इतना ही नहीं, लगभग 30,000 श्रद्धालु तो कार्यक्रम स्थल पर ही मौजूद रहे।

बागेश्वर धाम में अगला हवन 21 अक्टूबर को

पंडित धीरेंद्र शास्त्री और बालाजी का आशीर्वाद लेने यहां रोज हजारों लोग आते हैं और विशेष अवसरों पर भक्तों की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। इनकी मन की मुराद पूरी करने के लिए यज्ञ, हवन कराए जाते हैं। बागेश्वर धाम प्रबंधकों के अनुसार इसी सिलसिले में विशेष उपासना की ऑनलाइन पूजा की सीरीज चलाई जा रही है। तीन हिस्सों वाली इस सीरीज़ का दूसरा अनुष्ठान 20 सितंबर को किया गया। बागेश्वर धाम में अगला हवन 21 अक्टूबर को होगा।