रतलाम। गरबा की थाप, उत्सव का उल्लास और फूलों से सजी भव्य कलाकृति... रेलवे स्टेशन रोड पर नवयुवक मंडल के गरबा महोत्सव के अंतिम दिन आस्था, कला और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां 51 क्विंटल फूलों से करीब दो हजार वर्गफीट क्षेत्र में विशाल रंगोली तैयार की गई। फूलों की सजावट से सजी इस आकर्षक कलाकृति को देखने के लिए शाम से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।