MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित चार अधिकारी, व्यापारी के बंगले में शुक्रवार देर रात हथियारबंद डकैतों ने धावा बोला। जिस समय वारदात हुई प्रदेशाध्यक्ष अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बदमाश उनके बंगले में जाली काट दफ्तर तक पहुंच गए।
MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी(Robbery at Jitu Patwari House) सहित चार अधिकारी, व्यापारी के बंगले में शुक्रवार देर रात हथियारबंद डकैतों ने धावा बोला। जिस समय वारदात हुई प्रदेशाध्यक्ष अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बदमाश उनके इंदौर स्थित बंगले में जाली काट दफ्तर तक पहुंच गए। कीमती सामान के चक्कर में तोड़फोड़ मचा दी। पॉश एरिया में बदमाश वारदात का प्रयास करते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह प्रदेशाध्यक्ष को वारदात का पता चला। दिन में कई स्थान पर डकैती के प्रयास की पहुंची की सूचना फैल गई। सूचना पर पुलिस जरूर पहुंची, फुटेज जांच भी हुए। शनिवार रात तक शिकायत नहीं मिलने पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ।
पटवारी(Robbery at Jitu Patwari House) ने बताया, घर के परिसर में उनका ऑफिस है। ऑफिस में एक स्टाफ तो उसके पीछे एक स्टाफ सोता है। वे भी रात में घर पर ही थे। सुबह जाली कटी दिखी तो चोरी का पता चला। बदमाश जहां घुसे वहाँ कम्प्यूटर्स व अन्य सामान रखा था। हालांकि कोई सामान चोरी नहीं गया। सूचना पर पुलिस भी जांच करने आ गई थी। इसके बाद भोपाल रवाना हो गया। पटवारी के सहायक अमित शर्मा ने बताया, रात करीब ढाई बजे बदमाश घर में घुसे। यहां ऑफिस के बिजली के तार काट दिए। इसके बाद डॉज व अन्य फर्नीचर में तोड़फोड़ कर दी।
सुबह पता चला कि घर के पास रहने वाले बिजली कंपनी अधिकारी नरेंद्र दुबे के घर को भी बदमाशों ने निशाना बनाया था। वारदात के समय दुबे घर में ही थे। उनके घर में भी जाली काटने का प्रयास किया। इसी तरह पुनासा नगर पंचायत के सीईओ राजकुमार ठाकुर के घर भी वारदात हुई। उनके घर के पास रहने वाले मंडी व्यापारी संकेत आर्य के घर भी बदमाश घुसे थे। हालांकि बदमाश कीमती सामान नहीं ले जा पाए।
नकाबपोश पांच बदमाश कैमरे में कैद हुए हैं। एक फुटेज में बदमाश रात 2.11 बजे दिखाई दिए तो सुबह 4.10 बजे एक बंगले के सामने से बदमाश दौड़ लगाकर भागते दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में राजेंद्र नगर थाने में शिकायत कर केस दर्ज करवा रहे हैं। टीआई नीरज बिरथरे ने बताया, सूचना मिलने पर थाने के एसआइ टीम के साथ जांच करने पहुंचे। जितने भी घर में बदमाशों ने जाली काटी वहां से कोई कीमती सामान पोरी नहीं हुआ है। थाने पर अब तक शिकायत नहीं हुई है। कोई शिकायत करेगा तो केस वर्ज करेंगे।
गौरतलब है कि शहर के आउटर इलाके में लगातार हथियारबंद. नकाबपोश बदमाश वारवात कर रहे हैं। सिमरोल की कॉलोनी में कई मकान में चोरी हुई। रिटायर्ड जज के बंगले में हथियारबंद बदमाश घुसे। लसूड़िया, बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी बदमाशों ने धावा बोला। इसके बाद चंदन नगर थाना क्षेत्र के फार्म हाउस संचालक, उनके कर्मचारी को डकैतों ने बंधक बनाकर लूट की थी। हालांकि रिटायर्ड जज और फार्म हाउस पर वारदात करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन कई वारदात अनट्रेस है।