इंदौर

Indore news:’8 दिन बाद खोलूंगा राज…’, ब्यूटीशियन पत्नी की डेडबॉडी देख खूब रोया पति, बिजनेसमैन के साथ आई थी होटल

Beauty Therapist Death: होटल में ठहरी महिला ब्यूटीशियन की मौत के बाद बिजनेसमैन दीपक खंडेलवाल अस्पताल ले जाने के बाद गायब हो गया। पुलिस जांच कर रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
2 min read
Sep 11, 2026
beauty therapist death hotel room (Photo Source: Patrika, होटल की फोटो AI Image)
beauty therapist death hotel room (Photo Source: Patrika, होटल की फोटो AI Image)

Indore news: एमपी के इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक होटल में ठहरी महिला ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में लगातार खुलासे हो रहे है। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला काफी समय से एक कारोबारी के संपर्क में थी। तबीयत बिगड़ने पर कारोबारी उसे हॉस्पिटल लेकर गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एलेक्स नाम के होटल के कमरे में महिला ठहरी थी। दोपहर में दीपक खंडेलवाल नामक व्यक्ति के साथ होटल आई थी। दोनों 40 मिनट तक कमरे में साथ रहे।

कुछ देर बाद दीपक होटल प्रबंधन के पास मदद मांगने पहुंचा। उसने बताया कि मेरी साथी की तबीयत बिगड़ गई है। महिला के बेहोंश होने की बात सामने आई थी। दीपक उसे निजी हॉस्पिटल में उपचार कराने ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दीपक हॉस्पिटल से गायब हो गया। जोन-2 एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजह सामने आएगी।

beauty therapist death hotel room

ब्यूटीशियन पत्नी


8 दिन बाद खोलूंगा राज

महिला के पति संजय ने पुलिस पूछताछ में कुछ बाते बोली हैं। उसने कहा कि मैं दीपक को जानता हूं, अभी बात नहीं करूंगा 8 दिन बाद पूरी बात बताऊंगा। बीते दिन जब पति ने महिला ब्यूटीशियन के शव को देखा तो रो पड़ा। उसके आंख से आंसू बहते रहे। वो बार-बार एक ही बात बोल रहा था कि कुछ दिन बात बताउंगा। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है। महिला काCCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कई लोग दिख रहे है। सफेद रंग की कार भी खड़ी हुई दिखाई दे रही है। जिसमें 2 लोग महिला की डेडबॉडी को कार में रखते हुए दिख रहे है। इसके बाद कारोबारी होटल के एक स्टाफ को इशारे से अपने साथ चलने के लिए कहता है। हालांकि, स्टाफ उसके साथ जाने से मना कर देता है।

पार्लर में हुई थी पहचान

महिला के पिता ने बताया है कि बेटी अपने पति से अलग रहती थी और उसकी दो बेटियां हैं जिनकी उम्र 8 और 14 साल है। वो एक पार्लर में काम करती थी और वहीं पर उसकी दीपक खंडेलवाल से पहचान हुई थी। दीपक पहले भी दो बार सोनाली के घर आ चुका था। पुलिस अब दोनों के बीच संबंध और होटल पहुंचने के पीछे क्या कारण हो सकता है उसका पता लगा रही है। महिला अपने पति से भी लंबे समय से अलग रह रही थी। पुलिस के अनुसार उसका पति ड्राइवर का काम करता है। बताया जा रहा है कि वो मूल रूप से ब्यावरा का रहने वाला है।

Updated on:
11 Sept 2026 11:56 am
Published on:
11 Sept 2026 11:49 am