
इंदौर. इंदौर में जन्मे बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने दीपावली के अवसर पर इंदौरियंस को स्पेशल गिफ्ट दिया है। दरअसल रविवार को बीइंग ह्ययूमन फाउंडेशन की ईकोफ्रेंडली साइकिल को इंदौर में लॉन्च किया गया और इसके शोरूम की शुरुआत की गई। इस साल पर्यावरण दिवस के अवसर पर सलमान खान ने इस ई साइकिल की शुरुआत की थी।
सलमान खान हमेशा से ही हेल्थ के लिए साइकिल को प्रमोट करते हैं
अवसर पर एसके ई बाइसिकल के सीईओ अतुल गुप्ता ने बताया कि सलमान खान हमेशा से ही हेल्थ के लिए साइकिल को प्रमोट करते हैं। इसी कड़ी में अब हम इंदौर शहर में भी ई साइकिल लेकर आए हैं। यह ई साइकिल लोगों को हेल्दी रखने और पॉल्यूशन कंट्रोल करने में मददगार साबित होगी। कंपनी ने अभी दो मॉडल बीएच-12 (40, 232 रुपए) और बीएच-27 (57,570 ) रुपए लॉंन्च किए हैं। जल्द ही इनके नए मॉडल्स भी देखने को मिलेंगे। यह अभी रेड, येलो, ब्लैक और व्हाइल कलर वैरियंट में अवलेबल है।
ई-साइकिल की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है
इस ई-साइकिल की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। साथ ही यह एआरएई द्वारा सर्टिफाइड है, जिसे ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। इन बाइक को आप अपनी सुविधा के अनुसार पैडल और बैट्री मोटर मोड में चेंज कर सकते हैं। इसमें 36 वोल्ट की लीथियम आयन बैट्री का यूज किया गया है जो 3 से 4 घंट में फुल चार्ज हो जाती है। इसके बाद इसे 35 से 40 किमी तक चलाया जा सकता है।
साइकिल में फ्रंट और रियर मैकेनिकल ब्रेक, एडजेस्टेबल शॉकअप्स और 7 गियर शिफ्ट भी दिए गए हैं
साथ ही साइकिल में 1 से 5 पैडल अस्सिट मोड दिया गया है जिससे चढ़ाई चढऩा आसान हो जाता है। साइकिल में फ्रंट और रियर मैकेनिकल ब्रेक, एडजेस्टबल सीट, पाश्चर फ्रेंडली और स्पोर्टी हैंडल, हेडलाइट, हॉन और एलसीडी डिस्पले दिया गया। साथ ही एडजेस्टेबल शॉकअप्स और 7 गियर शिफ्ट भी दिए गए हैं।