इंदौर

लुटेरों ने दो लोगों की कर दी हत्या, नशे में टल्ली होकर पहुंचा पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

बेटमा की लाइफ सिटी के रहवासियों का आरोप, खुद का होश नहीं घटनास्थल से भी मिटाए साक्ष्य
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 2:40 PM IST
indore-betma
इस तरह जेब में हाथ डालकर तफ्तीश करता रहा डायल-100 से पहुंचा पुलिसकर्मी।

इंदौर/बेटमा. लाइफ सिटी कॉलोनी में दो हत्याकांड के बाद भी इलाके की पुलिस होश में नहीं थी। थाने पर जवान शराब पीकर सो रहे थे और डायल-100 से घटनास्थल पहुंचे हेड कांस्टेबल भी नशे में थे। आक्रोशित रहवासियों को आरोप है कि जब वे घायलों को लेकर थाने पहुंचे तो वहां जवान सो रहे थे और उन्होंने शराब पी रखी थी। उनसे मदद नहीं मिलने पर उन्होंने पहले घायलों को अस्पताल ले जाना उचित समझा। पांच घंटे तक भी कोई पुलिसकर्मी अस्पताल नहीं पहुंचा। हद तो तब हो गई जब घटनास्थल पर पहुंचा हेड कांस्टेबल भी नशे में था। उसने मौका-ए-वारदात पर हमलावर द्वारा छोड़ा गया हथियार (फालिया) भी बगैर दस्ताने पहने उठाकर गाड़ी में रख लिया। जब लोगों ने उसे चेताया कि इससे साक्ष्य मिट सकते हैं तो वह लोगों को ही केस में फंसाने की धमकी देकर डराने लगा। कॉलोनी के एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया।

हमले के तुरंत बाद कॉलोनी के नवीन शर्मा व्यापारी विंध्याचल गुप्ता, उनके बेटे संदीप व पिता सुदामा को अपने साथियों के साथ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। नवीन के मुताबिक जब वे थाने पहुंचे तो वहां सो रहे हेड कांस्टेबल और अन्य 2-3 पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। घटना के बाद से रहवासी डरे हैं। उनका आरोप है यदि पुलिसकर्मी इस तरह ड्यूटी करेंगे तो बदमाश वारदात करने से कभी नहीं चुकेंगे।

सबूत दो, करेंगे सस्पेंड

एएसपी महू नागेंद्र सिंह का कहना है कि यदि थाने व डायल-100 पर तैनात पुलिसकर्मी शराब पीए थे तो रहवासी सीधे हमसे शिकायत कर सकते हैं। कोई भी सबूत मिलने पर एेसे पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाएगा।

एसआईटी गठित

एसपी पश्चिम सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि हत्याकांड में फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए एएसपी महू नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। साथ ही सभी आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

Updated on:
18 Jul 2018, 2:40 PM IST
Published on: