16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दिया था ऑफर, इंदौर के इस क्रिकेटर ने दो बार ठुकराया प्रस्ताव

Syed Mushtaq Ali: जब अंग्रेज इस क्रिकेटर को देखकर हंस रहे थे, फिर बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि बन गया इतिहास, अंग्रेजों की धरती पर बल्ले से मचाया था तहलका, पाकिस्तान की नागरिकता ठुकराकर बोले थे- भारत ही मेरा घर है...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 16 Nov 2026, 6:13 PM IST

Syed Mushtaq Ali

Syed Mushtaq Ali: विदेशी धरती पर तहलका मचाने उतरे थे सलामी बल्लेबाज। (फोटो सोशल मीडिया)

Syed Mushtaq Ali: सैयद मुश्ताक अली को कौन नहीं जानता। भारतीय क्रिकेट टीम में दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रहे और पहली बा विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले बन गए थे। घरेलू मैचों में अक्सर आल राउंडर के रूप में चर्चित थे मुश्ताक अली। मुश्ताक अली वही हैं जिन्होंने जाने माने क्रिकेटर सीके नायडू ने खोजा था, तब मुश्ताक 13 साल के थे। इंदौर में खेलते हुए देख इस खिलाड़ी की प्रतिभा परख ली थी। क्रिकेटर विजय मर्चेंट के साथ मुश्ताक अली की आक्रामक बल्लेबाजी बहुत चर्चित थी। 1964 में मश्ताक को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

मध्यप्रदेश के इंदौर में सैयद मुश्ताक अली के नाम पर टी-20 ट्रॉफी खेली जा रही है। इसी सिलसिले में हम जाने माने क्रिकेटर के कुछ दिलचस्प किस्से आपको बता रहे हैं…।

जब भारत गुलाम था

जब भारत अंग्रेजी हुकूमत का गुलाम था। एक तरफ भारत के लोग एकजुट होकर अंग्रेजों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। अंग्रेजों को वापस भेजने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही थी, तभी एक लड़ाई मुश्ताक अली भी अंग्रेजों की जमीन पर लड़ रहे थे। खेल की दुनिया में भी अंग्रेजों को पछाड़ने वाले मुश्ताक अली ने विदेशी सरजमीं पर पहला टेस्ट शतक लगाया था।

जब अंग्रेज हंस रहे थे

1936 की बात है। जब ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ 112 रनों की पारी खेलने वाले सैयद मुश्ताक अली दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे और गेंदबाजी बाएं हाथ से करते थे। जब वे खेल रहे थे, तभी शुरुआत में अंग्रेज मुश्ताक अली को देख हंस रहे थे। थोड़ी ही देर बाद जब मुश्ताक अली 50-60 रनों पर पहुंचे तो फील्ड में लगे अंग्रेज खिलाड़ी हैरान होने लगे। इसी मैच में धुआंधार पारी खेलते हुए उन्होंने 112 रन बना लिए। अब वे विदेशी जमीन पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन चुके थे। गले में रुमाल बांधने का उनका अंदाज बहुत लोकप्रिय था।

जब पाकिस्तान से आया था ऑफर

बात उस दौर की है जब पाकिस्तान में प्रधानमंत्री जुल्फिकार भुट्टे की सरकार थी, उस समय उनके एक प्रस्ताव को इंदौर के क्रिकेटर मुश्ताक अली ने ठुकरा दिया था। भुट्टो ने मुश्ताक को पाकिस्तान की नागरिकता लेने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने बंटवारे के बाद 1948 में यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। उन्होंने दो बार यह प्रस्ताव दिया था। दूसरी प्रस्ताव 1970 में मिला था जब वे उस दौर की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलने शिमला गए थे। उन्होंने उस समय कहा था कि यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि भारत मेरा घर है, इसने मुझे सबकुछ दिया है। मैं पूरी जिंदगी यहीं रहूंगा। यह जानकारी मुश्ताक अली के बेटे गुलरेज ने एक बार मीडिया को बताई थी। मुश्ताक अली की तरह उनके बेटे गुलरेज और पोते अब्बास अली भी घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।