इंदौर

आर्थिक नगर में बेखौफ लुटेरे : राह चलते महिला को बनाया शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात

दो बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला को अपना निशाना बनाया और गले पर झपट्टा मारकर चेन लेकर भाग निकले।

less than 1 minute read
आर्थिक नगर में बेखौफ लुटेरे : राह चलते महिला को बनाया शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात

मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर में वैसे तो कहने कमिश्नर सिस्टम लागू है, लेकिन इसके बाद भी यहां बदमाशों के हौसले बेहद बुलंद है। यहां बेखैफ बदमाश सड़कों पर बिना किसी सजा का डर लेकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। यही कारण है कि, यहां आए दिन लोगों के साथ, जिनमें खासकर महिलाएं हैं- कै साथ चेन लूट की वारदातें सामने आ रही है। ऐसा ही एत मामला सोमवार को भी सामने आया, जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला को अपना निशाना बनाया और गले पर झपट्टा मारकर चेन लेकर भाग निकले।

महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश तबतक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल की, जिसमें एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा, जिसमें वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश कैद हुए हैं। अब पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।


CCTV में कैद हुए बदमाश

लूट की ये वारदात शहर के अन्नपूर्णा थाना इलाके की है, जहां महिला अकेली पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए और महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वो तेजी से बाइक दौड़ाते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही अन्नापूर्णा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना को अंजाम देने वाले दोनो बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, जिसमें दो बदमाश बाइक पर नजर आ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस वीडियो फुजेट के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Published on:
04 Apr 2023 10:01 am
Also Read
View All