15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raja Raghuvanshi Case: मुस्कान के बाद अब सोनम की बारी ? 510 दिन पहले की राजा की हत्या, ‘रेनकोट’ बनेगा बड़ा सबूत

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम पर प्रेमी के साथ हनीमून के दौरान हत्या की साजिश का आरोप है, जो मेरठ के सौरभ केस से मिलता-जुलता है। ट्रायल अंतिम चरण में है और लोग सोनम को भी मृत्युदंड देने की मांग कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification
राजा रघुवंशी- सोनम रधुवंशी फोटो (Photo Source - Patrika)

राजा रघुवंशी- सोनम रघुवंशी फोटो (Photo Source - Patrika)

Sonam Raghuvanshil: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सबसे चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को बीते दिन मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। जिसके बाद से राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर से चर्चा में आ गया। बता दें कि इस केस का ट्रायल भी आखिरी चरण में पहुंच चुका है। लोगों का मानना है कि दोनों केस एक दूसरे से काफी हद तक मिलते जुलते है। मुस्कान ने भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही पति की हत्या की थी। ठीक वैसे ही सोनम ने भी अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा को मार डालने का प्लान बनाया था। बाद में शादी के बाद हनीमून के दौरान उसने अपने प्लान को पूरा किया।

लोग चाहते है, सोनम को भी हो फांसी

अब जब मेरठ के सौरभ केस में फैसला आ गया है तो लोग सोनम को भी फांसी दिलाने के लिए आवाज उठा रहे है। बता दें कि बीते साल 23 मई 2025 को यानि आज से 510 दिन पहले मेघालय में अपने हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने प्रेमी के साथ हत्या कर दी थी। बाद में दोनों का घर वालों से संपर्क टूट गया था। कई दिनों तक घर वालों और पुलिस ने दोनों को खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में राजा का रेनकोट और हनीमून के दौरान किराए पर ली गई स्कूटी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मामला पूरी तरह से पलट गया था। राजा का रेनकोट इस केस में अहम सबूत बनेगा।

जून 2025 की शुरुआत तक खोज अभियान जारी रहा। 2 जून को एक राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने ड्रोन की मदद से राजा के शव को खोजा गया था। बताया जाता है कि राजा के भाई ने अपने दाहिने हाथ पर एक टैटू से उसकी पहचान की थी। इस पूरी घटना के बाद मामला दर्ज किया गया। लेकिन अभी तक इस पूरे मामले में राजा की पत्नी सोनम पूरी तरह से फरार थी। उसका कुछ भी अता-पता नहीं चला।

गवाहों से तय होगा, फांसी होगी या नहीं..?

सोनम को दो सप्ताह से अधिक समय तक लापता रहने के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गिरफ्तार किया गया और बाद में हिरासत में पूछताछ के लिए मेघालय स्थानांतरित कर दिया गया था। बताया जाता है कि उसने अपने भाई को फोन करके अपनी लोकेशन की जानकारी दी थी। 9 जून 2025 को मेघालय पुलिस ने मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि सोनम ने मेघालय में हनीमून के दौरान तीन अनुबंधित हत्यारों को काम पर रखकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। बाद में सोनम जमानत पर बाहर आ गई थी लेकिन फिलहाल अभी वो जेल में बंद है। इस केस में 94 गवाहों को रखा गया। है। इनके आधार पर ही कोर्ट अपना फैसला तय करेगी। अब देखना ये होगा कि क्या मेरठ की मुस्कान की तरह ही सोनम को भी मृत्युदंड मिलेगा या फिर उसको कोर्ट से राहत मिलेगी।