इंदौर

वीडियो- भाजपा के नेता को एक बुजुर्ग ने जूतों की माला पहनाकर किया स्वागत

भाजपा प्रत्याशी का आगमन हुआ तो एक बुजुर्ग ने उन्हें जूते की माला पहना दी

2 min read
Jan 07, 2018
bjp

इंदौर/ धामनोद. धामनोद में नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश शर्मा जब नगर पालिका चुनाव प्रचार के लिए पब्लिक के बीच पहुंचे तो नाराज पब्लिक ने उनका स्वागत जूतों की माला पहनाकर किया। पब्लिक का मानना है कि दिनेश शर्मा केवल प्रचार के लिए ही नजर आते हैं जब काम हो तब वे नदारत रहते हैं।

धामनोद में अभी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए सभी पार्टी के लोग और प्रत्याशी नगर में प्रचार प्रसार के लिए जुटे हुए हैं। लेकिन ये जो पब्लिक है ये सब जानती है कि ये पार्टी के प्रत्याशी एकबार शक्ल दिखाकर उन्हें भूल जाने वाले हैं। इसलिए नगर के लोग पहले से ही इस ताक में बैठै थे और जैसे ही भाजपा प्रत्याशी का आगमन हुआ तो एक बुजुर्ग ने उन्हें जूते की माला पहना दी। न केवल उन्होंने जूतो की माला पहनाई बल्कि दिनेश शर्मा को खूब डांटा भी है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश शर्मा केवल हाथ जोड़े खड़े रहे और ठीक है ठीक है कहते रहे।

असल में पानी की समस्याओं से जूझ रहे धामनोद में एक दिन सभी गांव वाले मिलकर नगर पालिका में शिकायत लेकर गए। जब तक वे वापस आए तब तक गांव की महिलाएं भी अध्यक्ष के पास पहुंच चुकी थीं। अध्यक्ष ने नाराज होकर सभी महिलाओं को गिरफ्तार करवा दिया। जिस बात से सभी गांव वाले बेहद गुस्सा थे। इसलिए उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी के साथ ऐसा व्यवहार किया।

मुझे कोई नाराजगी नहीं है। मैं उनका ही बच्चा हूं। वे लोग मुझसे यदि नाराज हैं तो यह उनका प्रेम ही है। मैं उनसे बात जरूर करुंगा और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के कोशिश करुंगा।
दिनेश शर्मा, भाजपा प्रत्याशी धामनोद

शहर के विकास की बागडोर संभालने के लिए 6 अध्यक्षों ने दावेदारी पेश की है। भाजपा से दिनेश शर्मा, कांग्रेस से संजय पंवार, बसपा से महेंद्र सोलंकी, शिवसेना से कैलाश उर्फ देवा मल्होत्रा व निर्दलीय में विष्णु पाटीदार (साट्ल्या) व लोकेश पटेल शामिल हंै। अंतिम दिन 20 अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने नाम वापस लिए। अब भाजपा से 15 पार्षद, कांग्रेस से 13, निर्दलीय से कई मैदान में रहेंगे।
चुनाव प्रभारी राधेश्याम यादव, पूर्णकालिक अजय सिंह चौहान, मुकामसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विष्णु नवरंग व प्रमोद केडिय़ा ने कार्यालय पहुंचकर बी-फॉर्म जमा करवाए। वार्ड नंबर 5 में नाजुक बाई हीरालाल मौर्य के स्थान पर कविता विजय सोलंकी को मौका दिया गया।

पाटीदार रैली के साथ पहुंचे इस्तीफा देने : इधर, कांग्रेस से बागी हुए विष्णु पाटीदार ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद व पार्टी से शनिवार को सुबह सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय में अपना इस्तीफा दिया। पार्टी से नाराज हुए पाटीदार अब निर्दलिय अध्यक्ष पद के लिए मैदान में होंगे।

Updated on:
07 Jan 2018 04:28 pm
Published on:
07 Jan 2018 04:01 pm
Also Read
View All