इंदौर

भाजपा का सेवा पखवाड़ा प्रारंभ, युवा मोर्चा ने शहर व ग्रामीण इलाकों में चलाया अभियान

युवा मोर्चा ने ग्राम पंचायत स्तर पर 15 मंडलों में पौधारोपण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया तो महिला मोर्चा ने आदर्श आंगनवाड़ी अभियान की शुरुआत की।

less than 1 minute read
Sep 17, 2022
भाजपा का सेवा पखवाड़ा प्रारंभ, युवा मोर्चा ने शहर व ग्रामीण इलाकों में चलाया अभियान

इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि शनिवार को युवा मोर्चा ने ग्राम पंचायत स्तर पर 15 मंडलों में पौधारोपण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया तो महिला मोर्चा ने आदर्श आंगनवाड़ी अभियान की शुरुआत की। इंदौर ग्रामीण की 334 ग्राम पंचायतों व 8 नगर परिषदों के सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। रक्तदान शिविर में 400 यूनिट रक्त एकत्रित किया, जो कि जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया जाएगा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण सूर्यवंशी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आदर्श आंगनवाड़ी अभियान की शुरुआत की।
युवा मोर्चा ने रखा 80 हजार पौधारोपण का लक्ष्य
इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार को युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा एक में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण के बाद हरा-भरा मध्यप्रदेश का संदेश देते हुए हरे रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। युवा मोर्चा ने इंदौर महानगर में लगभग 80 हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा है। जो पौधे रोपित किए जाएंगे उसका संरक्षण भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रेटर कैलाश क्लीनिक में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष नयन दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
17 Sept 2022 05:44 pm
Also Read
View All