इंदौर

‘नगर अध्यक्ष ने मेरा किडनैप कर लिया’, इंदौर में बोले भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह

Tiranga Yatra: इंदौर में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के बयान ने माहौल हल्का कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि नगर अध्यक्ष ने उनका किडनैप कर लिया।
2 min read
Aug 11, 2026
bjp state incharge mahendra singh statement tiranga yatra
Indore Tiranga Yatra: भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुए प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह (फोटो सोर्स -Mahendra Singh Facebook)

Mahendra Singh statement: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित दीनदयाल भवन में भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की बैठक का आयोजन किया गया था। यह बैठक तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) को लेकर रखी गई थी जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह (Dr. Mahendra Singh) भी शामिल हुए। बैठक में चर्चा के दौरान वे बोल पड़े कि 'मैं तो महाकाल दर्शन करने आया था। एयरपोर्ट से सीधे लखनऊ जाना था, लेकिन नगर अध्यक्ष ने मेरा किडनैप कर लिया। फ्लाइट में देरी होने का फायदा उठाकर वे आपके बीच बैठक में ले आए।'

अचानक बैठक में पहुंचे थे महेंद्र सिंह, नेत्रियां चौंकी

सोमवार शाम को दीनदयाल भवन पर महिला मोर्चा की बैठक रखी थी जिसमें तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की जानी थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह को लेकर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा पहुंच गए। उन्हें देख नेत्रियां चौक गई। सिंह ने चर्चा के दौरान कहा किआपको पता है क्या कि तिरंगा यात्रा और इंदौर का क्या संबंध है जो पूरे देश में निकल रही है। इंदौर में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी तो उस दिन का विशेष महत्व भी है, क्योंकि उस दिन मां अहिल्या की पुण्यतिथि है।

सिंह ने बताया कि अगस्त क्रांति से पहले 8 अगस्त को बापू ने भारत छोड़ो आंदोलन का विचार किया। 9 को आसिफ अली ने तिरंगा फहराकर अगस्त क्रांति की घोषणा की और भारत छोड़ो आंदोलन की जो चिंगारी भड़की और उसकी आग इंदौर में देखने को मिली। 11-12 अगस्त 1942 को इंदौर के प्रजा मंडल के लोगों ने मीटिंग हुई। होलकर कॉलेज के बच्चों ने बहुत बड़ी यात्रा निकाली और आंदोलन किया। अंग्रेजों ने उस यात्रा में शामिल बच्चों पर आंसू गैस छोड़ी और लाठियां बरसाई। अगस्त क्रांति का जो केंद्र था वह हमारा इंदौर बना।

सकारात्मक भाव से जवाब दो

प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने मीडिया टीम से भी बात की। बैठक में सुदर्शन गुप्ता, आलोक दुबे, दिव्या गुप्ता, वैभव शुक्ला, सचिन बघेल, वरुण पाल, नितिन शर्मा, रितेश शर्मा, कमल वर्मा, विवेक सिन्हा, जेपी मूलचंदानी, प्रेम व्यास व नितिन द्विवेदी मौजूद थे। कहना था कि सोशल मीडिया पर नकारात्मकता चल रही है। विरोधियों की पोस्ट का पहले अध्ययन करें और सकारात्मक भाव से जवाब दे। हर प्लेट फॉर्म पर हमे लड़ना चाहिए।

Updated on:
11 Aug 2026 03:43 pm
Published on:
11 Aug 2026 03:43 pm