इंदौर

BJP की राजनीति के शिकार हुए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष, हाईकमान तक पंहुचा मामला

MP news: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर इंदौर में राजनीति का शिकार हो गए। इसका खामियाजा युवा मोर्चा के कुछ नेताओं को भी भुगतना पड़ा जिन्होंने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी थी।
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2026, 4:28 PM IST
BJYM State President Shyam Tailor Falls Victim to indore BJP Politics MP news
BJYM State President Shyam Tailor Falls Victim to BJP Politics (फोटो- श्याम टेलर फेसबुक प्रोफाइल)

BJP Politics: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर इंदौर में राजनीति का शिकार हो गए। वे महापौर की मशाल यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने पहले रैली की शिकायत की तो उसके निरस्त होने पर मशाल यात्रा को निशाना बनाया गया। आखिर में बवाल को देखते हुए प्रदेश संगठन ने दौरे को निरस्त करने के निर्देश जारी किए जिसका खामियाजा मोर्चा के कुछ नेताओं को भुगतना पड़ा जिन्होंने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी थी। (MP news)

युवा मोर्चा के नेताओं ने बनाया अलग रैली निकालने का प्लान

भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर 23 साल से महापौर पुष्यमित्र भार्गव मशाल यात्रा निकाल रहे हैं जो फूटी कोठी चौराहे से शुरू होकर महू नाका महाराणा प्रताप प्रतिमा पर समाप्त होती है। उसमें शामिल होने के लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आ रहे थे तो कुछ उत्साही मोर्चा नेताओं ने रैली निकालने की योजना बना ली। बताते हैं कि टेलर के कुछ खास लोगों ने उन्हें बोला था, लेकिन कुछ अहम पद पर बैठे मोर्चा नेता नहीं चाहते थे कि रैली निकले।

प्रदेश अध्यक्ष ने रद्द की रैली, इंदौर अग्निकांड को बताया कारण

जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष टेलर के आना तय हुआ तब युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन बैठक ले ली। बड़ा गणपति से गंगवाल बस स्टैंड तक निकलने वाली रैली की तैयारियों जोर शोर से शुरू हो गई। पदाधिकारी बनने के दावेदारों ने शहर में होर्डिंग लगाना शुरू कर दिए। धीरज ठाकुर, निक्की राय, नयन दुबे, रोहित चौधरी, प्रखर दवे, मयूरेश पिंगले और अक्षत चौधरी ने शहर को होर्डिंग से पाटने की तैयारी कर ली थी तो सभी में भव्य मंच लगाने होड़ मच गई थी। ठाकूर एक क्विटल गुलाब के फूलों से स्वागत करने के साथ लाखों रुपए की अआतिशबाजी कराने वाले थे।

ऐसा खेला राजनीति का खेल

शहर की रैली निरस्त होने के बाद टेलर मशाल रैली में आ रहे थे जिससे महापौर भार्गव की हाईट बढ़ रही थी। उसका फायदा समर्थक नयन दुबे को मिल सकता था, लेकिन विरोधी नहीं चाहते थे कि इंदौर चार से उनकी नियुक्ति हो। बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को ये संदेश भेजा गया कि नगर की रैली निरस्त हुई, लेकिन ग्रामीण में तो निकल रही है। राऊ से फूटी कोठी तक रैली के रूप में टेलर पहुंचेंगे। इस पर खंडेलवाल ने टेलर को दौरा निरस्त करने के निर्देश दे दिया। मजेदार बात ये है कि ग्रामीण में भी रैली निरस्त चुकी थी। महज कुछ जगह स्वागत रखा गया था।

योजना से हुआ काम

कुछ नेताओं ने रैली की तैयारिया तो शुरू कर दी, लेकिन कुछ नेताओं ने अपना काम शुरू कर दिया। उन्होंने रैली को लेकर प्रदेश स्तर पर शिकायत की। कहना था कि भागीरथपुरा कांड अभी ठंडा नहीं हुआ है और इंदौर में आगजनी से आठ लोगों की मौत हो गई है। यहां तक बताया गया कि रविवार को एक और घायल की मौत हो गई। ये सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा को निर्देश दिए कि रैली नहीं निकाली जाएगी। इस पर शहर की रैली निरस्त करने की घोषणा हो गई।

जल्द होगी टीम टेलर की घोषणा

सूत्रों के मुताबिक, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टेलर की टीम का गठन एक दो दिन में हो सकता है। पदाधिकारियों के नामों की लिस्ट तैयार हो गई है जिस पर प्रदेश संगठन से भी मंजूरी ले ली गई है। इंदौर से दो तीन नेताओं को लिया जा रहा है। (MP news)

Updated on:
23 Mar 2026, 4:28 PM IST
Published on: