मन की आंखों से अहसास पर थिरके कदम

इन छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2015, 6:42 PM IST
garba3
garba3
(गरबा कार्यक्रम में संगीत पर डांडिया करती दृष्टिहीन बालिकाएं।)


इंदौर।
आपने कई तरह के गरबे देखे होंगे लेकिन स्कीम नंबर 54 में एक स्कूल में आयोजित हुआ यह गरबा इसलिए अनूठा है क्योंकि इसमें पार्टिशिपेट करने वाली छात्राएं दृष्टिहीन हैं। इन छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। म्यूजिक की बीट पर बिना रुके बिना थके एक के बाद एक स्टेप ने तो सभी को चकित कर दिया।


हम बात कर रहे हैं स्कीम नंबर 54 के महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ के बारे में। यहां पर नवरात्रि के उपलक्ष्य में दृष्टिहीन बालिकाओं का गरबे का कार्यक्रम रखा गया। सभी बालिकाओं ने कड़ी मेहनत कर गरबे की प्रैक्टिस की थी, इसलिए ही इनके बीच का कॉर्डिनेशन देखते ही बन रहा था। जिसने भी देखा चकित रह गया। सभी के मुंह तारीफ करते नहीं थक रहे थे। डेवलपमेंट ऑफिसर डॉली जोशी और वार्डन पर्णा दत्ता ने इन बच्चियों को ट्रेंड किया था।


यहां देखिए कार्यक्रम की अन्य तस्वीरें और वीडियो -



















मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन करेंः

Published on: