इंदौर

एमपी में खेत ने उगले करोड़ों रुपए, 500-500 के नोटों की गड्डियां देख चौंक गए लोग

Bundles of ₹500 notes - खेत में मिले बैगों से 500-500 के नोटों की गड्डी में ऊपर-नीचे असली नोट, बीच में निकले कागज

2 min read
May 08, 2026
Bundles of ₹500 notes found in a field in MP- demo Pic

Bundles of ₹500 notes- एमपी के इंदौर जिले के सांवेर के एक खेत ने करोड़ों रुपए उगले। क्षेत्र में गुरुवार सुबह खान नदी पुल के पास खेत में तीन बैग से करोड़ों की नोटों की गड्डियां मिलीं। खेत मालिक ने देखा तो उसके होश उड़ गए। 500 सौ के नोटों की गड्डियां देख अन्य लोग भी चौंक उठे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बैग थाने ले गई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ कि सिर्फ ऊपर-नीचे असली नोट थे। बीच में नोटों के आकार के कोरे कागज भरे थे।

मामला कुड़ाना गांव का है। विजय पिता विष्णु सेठ ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को बताया कि उनके खेत में तीन बैग पड़े हैं। खेत सांवेर सिक्सलेन बायपास से लगे खान नदी पुल के पास है। बैग खोलने पर नोटों की गड्डियां दिखीं।

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मुस्लिमों ने दिया बीजेपी का साथ, सीएम का बड़ा बयान

खेत मालिक की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। थाने के एसआइ आशिक हुसैन, राकेश चौहान सहित अन्य पहुंचे। बैगों को थाने में ले आया गया। इनकी जांच की तो हर गड्डी के ऊपर-नीचे असली 500 के नोट थे। बीच में कोरे कागज थे।

84 नोटों से बनाए 2.83 करोड़

टीआइ गिरिजाशंकर महोबिया के अनुसार बैगों से 566 गड्डियां मिलीं। इनमें 84 असली नोट थे। सभी गड्डियां असली नोटों से भरी होतीं तो कीमत करीब 2.83 करोड़ होती। आशंका है कि इन गड्डियों का उपयोग किसी बड़े सौदे, जमीन खरीद, हवाला या ठगी की वारदात में किया जाना था।

सवाल यह है कि आरोपियों ने बैग खेत में क्यों छोड़े? पुलिस का मानना है कि संभवत: बदमाश इन्हें बाद में वापस लेने आने वाले थे। यदि सबूत मिटाना मकसद होता तो बैग नदी में फेंकते। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध वाहनों की जानकारी खंगाल रही है।

खुद को डॉक्टर बताने वाले से मिले 1.40 लाख रुपए के जाली नोट, तीन साल से खपा रहा था

इधर राजधानी भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक युवक से 500-500 के 280 नकली नोट (1.40 लाख) बरामद किए हैं। आरोपी ने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताया है। दरअसल, सैफिया कॉलेज मैदान के पास बुधवार को संदिग्ध युवक कम कीमत पर 500 के नोट किसी को देने आया था। पुलिस ने पकड़ा तो नाम सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम (25) निवासी अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा भोपाल बताया। बैग की तलाशी में अलग-अलग सीरीज के जाली नोट मिले। एक आईफोन, एक एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया। उसे कोर्ट से सात दिन की रिमांड पर लिया गया है।

यूके का नंबर वाट्सऐप पर

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहचान छिपाने आईफोन में यूके (+44) नंबर का उपयोग कर वाट्सऐप कॉलिंग करता था। पुलिस को संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी मिले। स्वीकारा कि पश्चिम बंगाल से नोट लाकर भोपाल सहित अन्य स्थानों पर खपाता था। तीन साल से कर रहा था। हर दो-तीन माह में बंगाल से जाली नोट लाकर 300 रुपए में 500 का एक नोट देता था। सूत्रों की मानें तो इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आया है, क्योंकि जाली नोट नेपाल और पाकिस्तान के कागज पर छपे हैं। शहर में बीते कुछ वर्षों से लगातार नकली नोट अलग-अलग बैंक शाखाओं में जमा होने की सूचनाएं आई हैं। बैकों ने थानों में केस दर्ज कराए। पुलिस का दावा है कि इस संबंध में गंभीरता से जांच करेंगे, ताकि सही जानकारी मिल सके।

ये भी पढ़ें

मैं आज नेता नहीं… केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया भावुक ट्वीट
Published on:
08 May 2026 09:04 am
Also Read
View All