इंदौर

Burdwan blast: इंदौर में छिपा था बर्धमान ब्लास्ट का आरोपी जहिरुल, NIA ने किया गिरफ्तार

Burdwan blast: बर्धमान ब्लास्ट का आरोपी इंदौर में क्या कर रहा था, एनआईए करेगी जांच
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2019, 7:57 PM IST
Burdwan blast

भोपाल/इंदौर. मध्यप्रदेश आतंकी संगठन अपना सेफ जोन मानते रहे हैं। अब पश्चिम बंगाल के बर्धमान ब्लास्ट ( Burdwan blast ) के अरोपी जहिरुल शेख ( jahirul shiekh ) को एनआईए ( nia ) की टीम ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। जहिरुल अक्टूबर 2014 में हुए ब्लास्ट के बाद से फरार चल रहा था। एनआईए की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही थी। जहिरुल शेख पर एनआईए ने तीन लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

एनआईए ने जहिरुल शेख को मोस्टवांटेड आतंकियों की सूची में डाल रखा था। जहिरुल शेख आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दिन बांगलादेश का सदस्य था। बताया जा रहा है कि वो आतंकियों को जिहाद के लिए ट्रेनिंग भी देता था। एनआईए की टीम जहिरुल की गिरफ्तारी सुबह में इंदौर के आजाद नगर इलाके से की है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं आ पाई है कि वह कितने दिनों से यहां रह रहा था।

नैनो कार मिला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहिरुल के पास से एक नैनो कार भी मिला है। जिसका इस्तेमाल धमाके के दौरान हुआ था। गिरफ्तार जहिरुल शेख पश्चिम बंगाल के नादिया के हैदरपारा निवासी था। बर्धमान ब्लास्ट के बाद से ही वह फरार था। एनआईए जहिरुल की गिरफ्तारी के बाद यह भी जांच करेगी कि वह मध्यप्रदेश स्वतंत्रता दिवस से पहले क्या कर रहा था। कोर्ट में पेशी के बाद एनआईए की टीम जहिरुल को रिमांड पर भी लेगी। साथ ही इंदौर में जहां वह रह रहा था, उनलोगों से भी पूछताछ होगी।

पांच साल से था फरार

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 2014 को बर्धमान के खगरागढ़ इलाके में किराए के मकान में बम विस्फोट हुआ था। जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी और एक व्यक्ति जख्मी हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि ये सभी लोग जमात उल मुजाहिद्दिन संगठन से जुड़े हुए हैं और उसी के लिए बम-बारूद तैयार कर रहे थे। साथ ही गुपचुप तरीके से सभी आरोपी आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर भी चलाते थे। एनआईए ने कोर्ट में सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दिया है।

Updated on:
13 Aug 2019, 7:57 PM IST
Published on: