इंदौर

लॉकडाउन से थोड़ी राहत : कोरोना गाइडलाइन बदली, शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी ये दुकानें

प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू में बढ़ाई छूट..मार्केट में भड़ने वाली भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन ने निकाला नया रास्ता...

2 min read
Apr 13, 2021

इंदौर. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन में अब थोड़ी राहत दी गई है। इंदौर शहर में प्रशासन ने लॉकडाउन में थोड़ी छूट देने का फैसला लिया है। कोरोना गाइडलाइन में बदलाव किया गया है जिसके मुताबिक कोरोना कर्फ्यू में छूट बढ़ाई गई है और किराना, सुपर बाजार व फल सब्जी की दुकानें अब सुबह 6 से शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही दूध की डेयरी के खुलने वाले समय को बढ़ाकर सुबह 6 से शाम 7 बजे तक कर दिया गया है। यह आदेश 14 अप्रैल से लागू होगा।

गाइडलाइन में बदलाव, ज्यादा वक्त तक खुली रहेंगी दुकानें
इंदौर में प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू में छूट बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत अब 14 अप्रैल से शहर में किराना-ग्रोसरी और फल व सब्जियों की दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रह सकेंगी। इसके साथ ही दूध की डेयरियां भी सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक पूरे दिन खुली रहेंगी। बताया जा रहा है कि पहले कम समय के लिए मार्केट खुलने के कारण मार्केट में लोगों की भीड़ जमा हो रही थी और इसी भीड़ को कम करने के लिए अब प्रशासन ने ये नई गाइड लाइन जारी की है। जिसमें दुकानें के खुलने के समय में इजाफा किया गया है, जिसके मुताबिक सुबह 6 बजे से शाम चार बजे तक सब्जी और फल के ठेले भी लग सकेंगे। इससे पहले फल व सब्जी की दुकानें सिर्फ तीन घंटे ही खुलती थीं।

24 घंटे में सामने आए 923 नए मामले
बता दें कि इंदौर शहर में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है और रोजाना बड़ी संख्या में इंदौर में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों की अगर बात की जाए तो इंदौर में 923 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79434 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1005 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 70512 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 7917 एक्टिव केस हैं।

देखें वीडियो- सरकारी अस्पताल में माली कलेक्ट कर रहा कोरोना सैंपल

Published on:
13 Apr 2021 08:27 pm
Also Read
View All