इंदौर

Indore News : अब मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत बनेंगे शहर के 15 रोड

नगर निगम ने 27 करोड़ रुपए की राशि का प्रस्ताव बनाकर भेजा राज्य सरकार को, मंजूरी और पैसा मिलते ही जारी होंगे टेंडर

3 min read
Aug 28, 2023
Indore News : अब मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत बनेंगे शहर के 15 रोड

उत्तम राठौर

इंदौर. कायाकल्प अभियान के बाद अब नगर निगम जनकार्य विभाग ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत शहर की 15 रोड बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा हैं। निगम ने 27 करोड़ रुपए से अधिक राशि का प्रस्ताव बनाया है। सरकार से पैसा और मंजूरी मिलते ही इन रोड को बनाने के टेंडर जारी होंगे।

शहर में सडक़ों की हालत खराब हो रही है। जिधर जाओ उधर गड्ढे ही गड्ढे हो रहे हैं। इस कारण वाहन चालक परेशान होते रहते हैं और यातायात बाधित होता हैं। सडक़ों पर हो रहे गड्ढों को भरने की सुध निगम जनकार्य विभाग नहीं ले रहा है, जबकि अभी मौसम खुला होने के साथ बरसात भी नहीं हो रही हैं। सडक़ों के जहां गड्ढे नहीं भरा पा रहे हैं वहीं निगम जनकार्य विभाग अब शहर की 15 सडक़ों को मुख्यमंत्री अधोसरंचना के तहत बनाने जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार के कहने पर एक प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेजा गया है।

प्रस्ताव में शहर की उन सडक़ों को लिया गया है जिनकी हालत खस्ता है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह सडक़ें तय की हैं, जो कि भाजपा-कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में आती हैं। मुख्यमंत्री अधोसरंचना के तहत 27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ों का प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेज दिया हैं। अब जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी और सडक़ बनाने के लिए पैसी मिलेगा वैसे ही जनकार्य विभाग टेंडर जारी करेगा। विभाग के प्रयास है कि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने से पहले सभी सडक़ों के टेंडल लगने के साथ वर्क ऑर्डर जारी हो जाए।

निगम बनाएगा ये रोड

- जोन-4 के वार्ड 13 में बिजली वितरण कंपनी जोन से संगम नगर, राम मंदिर मार्ग से होते हुए गोमती नगर तिराहे तक स्टॉर्म वाटर लाइन डालना। सडक़ चौड़ीकरण कर फुटपाथ का निर्माण करना है। लागत 4 करोड़ 41 लाख 9 हजार 433 रुपए है।

- जोन-10 के वार्ड 4 में अंतर्गत पटेल नगर मुख्य सडक़ का सीमेंट कांक्रीटीकरण करना। लागत 55 लाख 65 हजार 463 रुपए है।

- जोन-3 के वार्ड 58 में अहिल्या पल्टन गली नंबर 2, 3, 4 और पास की गलियों का सीमेंट कांक्रीट करना। लागत 83 लाख 38 हजार 575 रुपए है।

- जोन-12 के वार्ड 59 में निहालपुर क्षेत्र में गली नंबर 5 और 6 स्थित रोड को सीमेंट कांक्रीट का बनाना। लागत 49 लाख 98 हजार 181 रुपए है।

- जोन-18 के वार्ड 64 में चितावद कांकड़ चौराहे से लेकर सूरज बौरासी के घर तक रोड बनाना। लागत 75 लाख 10 हजार 888 रुपए है।

- जोन-18 के वार्ड 64 में त्रिवेणी नगर और चितावद की संपूर्ण गलियों का सीमेंट कांक्रीट करना। लागत 85 लाख 79 हजार 296 रुपए है।

- जोन-8 के वार्ड 30 में मालवीय नगर रोड नंबर 2 (एमआर-9 से एलआइजी लिंक रोड) का निर्माण करना। लागत 3 करोड़ 66 लाख 98 हजार 638 रुपए है।

- जोन-2 के वार्ड 70 में राज मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती में रामानंद नगर तक सडक़ चौड़ीकरण करना और स्टॉर्म वाटर लाइन डालना। लागत 3 करोड़ 13 लाख 7 हजार 673 रुपए है।

- जोन-14 के वार्ड 85 में प्रजापत नगर स्थित गोपाल मिश्र के निवास से हनुमान चौक ऋषि पैलेस मुख्य मार्ग का सीमेंटीकरण करना। लागत 3 करोड़ 44 लाख 2 हजार 732 रुपए है।

- जोन 15 के वार्ड 71 में क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल मुख्य मार्ग से डी.12 एमओजी लाइन क्षतिग्रस्त रोड के स्थान पर सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण करना। लागत 1 करोड़ 37 लाख 45 हजार 250 रुपए है।

- जोन-11 के वार्ड 54 में मयूर नगर मेनरोड पर सीमेंट कांक्रीट करना। लागत 1 करोड़ 76 लाख 72 हजार 733 रुपए।

- जोन-14 के वार्ड 79 में विदुर नगर चौधरी पार्क में विभिन्न गलियों का सीमेंट क्रांकीट करना। लागत 2 करोड़ 57 लाख 34 हजार 784 रुपए।

- जोन-13 के वार्ड 80 में गोपुर चौराहा से नर्मदा चौराहा तक सर्विस रोड का चौड़़ीकरण कर सीमेंट कांक्रीट करना। लागत 1 करोड़ 12 लाख 29 हजार 391 रुपए है।

- जोन-1 के वार्ड 16 में नंदबाग बी सेक्टर का सीमेंट कांक्रीट करना। लागत 1 करोड़ 34 लाख 52 हजार 223 रुपए है।

- जोन-8 के वार्ड 36 में अमृत पैलेस कॉलोनी की मुख्य रोड का निर्माण करना। लागत 1 करोड़ 36 लाख 91 हजार 769 रुपए है।

Published on:
28 Aug 2023 11:19 am
Also Read
View All