इंदौर

गर्ल्स हॉस्टल के सामने गाने बजाकर करता था गंदी हरकत, लड़कियों ने उतरवा दी गर्मी

मनचले कुल्फी वाले की हरकतों का वीडियो बनाकर लड़कियों ने पुलिस को बनाकर भेजा..गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2022, 4:25 PM IST
indore_kulfiwala.jpg

इंदौर. इंदौर में पुलिस ने एक ऐसे मनचले कुल्फी वाले को गिरफ्तार किया है जो बीते कुछ दिनों से गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। कुल्फी वाला रात के वक्त गर्ल्स हॉस्टल के बाहर ठेला लगाता और तेज आवाज में अश्लील गाने बजाता था। इतना ही गंदे-गंदे इशारे भी करता था शुरुआत में लड़कियों ने उसकी हरकतों को नजर अंदाज किया लेकिन जब कुल्फी वाला अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो ऐसा सबक सिखाया कि कुल्फीवाले की सारी गर्मी उतर गई।

मनचले कुल्फीवाले की गर्मी उतरवाई
मामला शहर के भंवरकुआं इलाके के सम्राट नगर इलाके का है जहां से एक मनचले कुल्फीवाले को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया। कुल्फीवाला रात के वक्त इलाके के एक गर्ल्स हॉस्टल के बाहर ठेला लगाकर तेज आवाज में गाने बजाता था इतना ही नही लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे भी करता था। गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों ने मनचले कुल्फीवाले की हरकतों का एक वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा था। स्थानीय लोगों ने भी कुल्फीवाले की शिकायत की थी जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कुल्फीवाले को गिरफ्तार कर लिया।

रात में ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्थानीय लोगों ने जैसे ही पुलिस को मनचले कुल्फी वाले का वीडियो बनाकर भेजा तो पुलिस तुरंत हरकत में आई और रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रमेश गुर्जर है जो इंदौर में टैंकर वाली गली में रहता है। मुख्य रूप से आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। उसका ठेला भी जब्त कर लिया गया है।

Published on: