इंदौर

5 लाख में बनी कम्प्यूटर वैन, अमरीका में बसे भंडारी ने दिए 10 हजार डॉलर

- वनबंधु परिषद के एकल यूएस में अमरीका में बसे इंदौरी मूल के अमित भंडारी ने दिए 10 हजार डॉलर
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 6:12 AM IST
INDORE NEWS

इंदौर. वनबंधु परिषद के एकल अभियान के अंतर्गत लगभग 35 लाख रुपए मूल्य की लागत से एक कम्प्यूटर वैन तैयार की गई है, जिसमें एक साथ 18 बच्चे कम्प्यूटर की प्राथमिक शिक्षा ले सकते हैं। इस वैन के लिए मूलत: इंदौर के अमित-अमृता भंडारी ने अमरीका से 10 हजार डॉलर का सहयोग दिया है। यह कम्प्यूटर वैन इंदौर चेप्टर के 840 एकल विद्यालयों में से चुनिंदा गांवों तक एक समयबद्ध कार्यक्रम के जरिए पहुंचेगी। गुरुवार को रिंग रोड स्थित सीतादेवी जयनारायण जाजू माहेश्वरी छात्रावास भवन परिसर में शाम 5 बजे एकल अभियान के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अनिल कुमार के आतिथ्य एवं अमित भंडारी के विशेष आतिथ्य में इसका लोकार्पण होगा।

एकल अभियान की ओर से राम अवतार जाजू एवं रसनिधि कुमार गुप्ता ने बताया परिषद के एकल अभियान के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर अनिल कुमार ने बुधवार शाम को दुआ सभागृह में इस योजना के अनेक पहलू बताए और युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा इंदौर के मूल निवासी और इन दिनों अमरीका में रह रहे कारोबारी अमित-अमृता भंडारी ने कम्प्यूटर वैन के लिए भारतीय मुद्रा में 35 लाख रुपए का सहयोग दिया है। जिससे ऐसी कम्प्यूटर वैन तैयार की गई है, जिसमें एक साथ 18 बच्चे प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। स्वागत नरेंद्र सिंघल, शिवकुमार चौधरी, रामविलास राठी, अनवरत ग्रुप के नीतेश उपाध्याय एवं अन्य साथियों ने किया। कम्प्यूटर वैन के लोकार्पण समारोह में अमरीका से आए अमित भंडारी उपस्थित रहेंगे। परिषद की ओर से उनका सम्मान भी किया जाएगा।

इक्षुरस पिलाकर खुलवाया तपस्वियों का उपवास

- श्री वर्धमान स्थानक जैन महासंघ का वर्षीतप पारणोत्सव
इंदौर. श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पश्चिम क्षेत्र के तत्वावधान में अरिहंत मार्गीय ज्ञानचंद्र मसा आदिठाणा की पावन निश्रा में बुधवार को रिंग रोड स्थित डाकोलिया परिसर पर 50 ज्यादा वर्षीतप आराधकों का पारणा महोत्सव हुआ। इक्षुरस (गन्ने का रस) पिलाकर तपस्वियों का उपवास खुलवाया गया।

संयोजक राजेश जैन ने बताया कि 5 हजार समाजजनों की उपस्थिति में आचार्य ने महावीर के संदेशों से धर्म सभा को संबोधित किया। महासंघ के संतोष मामा ने बताया, 400 दिनों तक 1 दिन निराहार उपवास व एक दिन पारणा के माध्यम से इस व्रत की शुरुआत आदिनाथ भगवान ने प्रारंभ की थी। मानमल मेहता एवं मनीष श्रीमाल ने भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। कार्यक्रम में शहर में विराजित 50 से ज्यादा साधु-साध्वी सहित बसंतीलाल बरडिय़ा, राकेश डागा, सुभाष कीमती, भूपेंद्र नाहर, सुनील कुदार आदि शामिल हुए।

Published on: