इंदौर

Indore News : राहुल गांधी के लिए ज्यादा नहीं जुटे कांग्रेसी

नेताओं ने अपने साथ 500 लोगों को लाने का किया था दावा और 50 भी नहीं लाए

2 min read
Mar 28, 2023
Indore News : राहुल गांधी के लिए ज्यादा नहीं जुटे कांग्रेसी

इंदौर. राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने संकल्प सत्याग्रह किया। इसमें ज्यादा कांग्रेसी नहीं जुट पाए, जबकि दो दिन पहले गांधी भवन में सत्याग्रह करने की रणनीति बनाने को लेकर रखी गई बैठक में कई नेताओं ने अपने साथ 500 लोग लाने का दावा किया था। यह दावा फेल हो गया और दो-चार को छोडक़र कोई नेता अपने साथ 50 लोग भी नहीं लेकर आया। विधायक से लेकर पार्षद सहित अन्य पदाधिकारी भी अपने साथ गिने-चुने लोगों को ही लेकर पहुंचे।

कांग्रेस ने कल रीगल तिराहा स्थित ङ्क्षसगापुर मार्केट के पास तीन घंटे तक संकल्प सत्याग्रह किया जो कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द करने के विरोध में हुआ। नेतृत्व जिले के प्रभारी और अध्यक्ष न होने पर शहर कांग्रेस संगठन की कमान संभालने वाले महेंद्र जोशी ने किया। सत्याग्रह में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा और इंदौर शहर के सह प्रभारी महेंद्र परमार भी मौजूद थे। इसके बाद भी सत्याग्रह में कांग्रेसियों की ज्यादा भीड़ नहीं जुटी। अगर अश्विन जोशी, चिंटू चौकसे, अरविंद बागड़ी, पिंटू जोशी, अमन बजाज, अमित पेटल और धर्मेंद्र मौर्य अपने साथ भीड़ लेकर नहीं आते तो सत्याग्रह में कांग्रेसियों की संख्या 500 भी नहीं पहुंच पाती। मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी अपने साथ 8 से 10 लोग ही लेकर पहुंचे।

विधायक संजय शुक्ला और पार्षदों के साथ गिने-चुने लोग ही आए। विधायक जीतू पटवारी और विशाल पटेल सत्याग्रह के खत्म होने 15 से 20 मिनट पहले ही पहुंचे। सभी कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का पुरजोर विरोध किया। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं की जाती तब तक आंदोलन होते रहेंगे। इधर, सह प्रभारी इंदौरा ने सेक्टर, मंडलम् एवं ब्लॉक कमेटियों से कहा कि वह सब अपनी पूरी ताकत से इस लड़ाई में शामिल हों। अगर आधी रात को भी कोई संघर्ष के लिए मैसेज आए तो हम सबको तैयार रहना है।

सत्याग्रह में जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, वरिष्ठ नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला, राजेश चौकसे, विनय बाकलीवाल, अर्चना जायसवाल, देवेंद्र सिंह यादव, सुरजीत सिंह चड्ढा, स्वप्निल कोठारी, अनिल यादव, हेमंत पाल, शेख अलीम, मुकेश यादव, रमीज खान, सच सलूजा, अमित चौरसिया, विवेक खंडेलवाल, सन्नी राजपाल, अक्षय बम, तत्सम भट्ट और जौहर मानपुरवाला आदि मौजूद थे।

महिला कांग्रेस नेत्रियां रहीं अलग-अलग

सत्याग्रह में महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला के साथ भी ज्यादा भीड़ नहीं आई। वे चार-पांच महिलाओं को लेकर ही सत्याग्रह में पहुंचीं। इधर, वरिष्ठ नेत्री मनीषा शिरोडक़र, किरण जिरेती, राखी दुबे, साधना भंडारी, अर्चना राठौर सुषमा यादव आदि ने शहर अध्यक्ष शुक्ला से दूरी बनाकर रखी। पूरे आंदोलन में महिला कांग्रेस नेत्रियां अलग-अलग नजर आईं।

Published on:
28 Mar 2023 11:03 am
Also Read
View All