इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान शनिवार कोरोना के 226 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 12445 हो गई है। यहां अब तक 384 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 8688 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3383 केस एक्टिव हैं।
इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शनिवार को शहर में 226 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12445 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3383 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 384 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 8688 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
उज्जैन में 22 पॉजिटिव
उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1695 हो गई है। जबकि, 80 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1387 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 228 केस एक्टिव हैं। इनमें से 121 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
धार में 19 पॉजिटिव
धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 854 हो गई है। जबकि, 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 608 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 220 केस एक्टिव हैं। इनमें से 22 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रतलाम में 24 पॉजिटिव केस
जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 24 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 20 रतलाम और 4 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 944 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 727 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 19 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 198 एक्टिव केस बचे हैं।
रास्ते बंद, घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्तव्यस्त, 47 साल बाद बने 1973 जैसे हालात, देखें वीडियो...।